फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Monsoon in Mumbai: imd latest monsoon arrived heavy rains in mumbai relief from the heat

Monsoon in Mumbai: मुंबई में मानसून ने दी दस्तक, गर्मी से बेहाल लोगों के खिले चेहरे; यलो अलर्ट जारी

Sat, 24 Jun 2023 11:29 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: काव्या मिश्रा Updated Sat, 24 Jun 2023 11:29 AM IST
सार

Monsoon in Mumbai: पूरे देश को मौसम ने उलटफेर के चक्रव्यू में फंसा रखा है। उत्तर भारत में लोग भीषण गर्मी से परेशान हैं तो वहीं पूर्वोत्तर में बाढ़ आ गई है। जबकि मुंबई के लोगों के इंतजार पर ब्रेक लग गया है। शनिवार सुबह मानसून ने दस्तक दे दी है।

विज्ञापन
Monsoon in Mumbai: imd latest monsoon arrived heavy rains in mumbai relief from the heat
मुंबई में पहुंचा मानसून। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुंबई के लोगों की आज की सुबह काफी खुशनुमा रही। आखिरकार लंबे इंतजार के बाद मानसून ने मुंबई में दस्तक दे दी है। इससे पहले, मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की थी कि 24 जून के आसपास मुंबई और कोकन के कई इलाकों में मानसून पहुंच सकता है। 

विज्ञापन


दो दिन का अलर्ट
पूरे देश को मौसम ने उलटफेर के चक्रव्यू में फंसा रखा है। कोई बारिश के इंतजार में है तो कोई बारिश के बंद होने के इंतजार में है। उत्तर भारत में लोग भीषण गर्मी से परेशान हैं तो वहीं पूर्वोत्तर में बाढ़ आ गई है। जबकि मुंबई के लोगों के इंतजार पर ब्रेक लग गया है। मुंबई में मानसून पहुंच गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मुंबई में दो दिन का यलो अलर्ट जारी किया है। 26-27 जून को अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश का संकेत दिया है। 

विज्ञापन


इतनी मिमी हुई बारिश
मुंबई में मानसून के पहुंचते ही झमाझम बारिश हुई। आईएमडी के अनुसार, सोमवार को मुंबई में 64.5 मिमी से 115.5 मिमी और मंगलवार को 54.5 मिमी से 94.5 मिमी बारिश होने का अनुमान है। शहर में पिछले 24 घंटों में 10.5 मिमी बारिश पहले ही हो चुकी है। आईएमडी ने दोनों दिनों में बिजली गिरने के साथ ही आंधी की भी भविष्यवाणी की है। प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने और भारी बारिश के दौरान घर से बाहर निकलने से बचने को कहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


मध्य प्रदेश में जल्द पहुंचेगा मानसून
मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून के इस सप्ताहांत मध्य प्रदेश में दस्तक देने की संभावना है। वहीं, राजधानी भोपाल सहित राज्य के 18 जिलों में आज मानसून पूर्व बारिश हुई है। बारिश के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed