फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Monsoon 2022: Rain in Delhi-NCR, Monsoon l return in Bihar, know the Weather condition of your city

Monsoon 2022: दिल्ली-एनसीआर में राहत की बूंदे, बिहार में फिर लौटेगा मानसून, जानें अपने शहर का हाल

Sun, 17 Jul 2022 09:52 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sun, 17 Jul 2022 09:52 AM IST
सार

मौसम वैज्ञानिकों ने अगले 24 घंटों में बिहार, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, गोवा, कर्नाटक में कुछ स्थानों पर भारी बारिश के आसार जताए हैं। आईएमडी के मुताबिक, सिक्किम, लक्ष्यद्वीप, महाराष्ट्र्र, गुजरात व उत्तराखंड में मध्यम बारिश हो सकती है।

विज्ञापन
Monsoon 2022: Rain in Delhi-NCR, Monsoon l return in Bihar, know the Weather condition of your city
दिल्ली में हुई बारिश से लोगों को गर्मी राहत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लंबे इंतजार के बाद दिल्ली-एनसीआर में बीते शनिवार से बारिश का दौर जारी है। लगातार हो रही बारिश से यहां के लोगों को गर्मी से काफी हद तक राहत मिली। रविवार सुबह से भी यहां बूंदाबांदी जारी है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, अगले पांच दिनों तक दिल्ली-एनसीआर के मौसम में फेरबदल के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि रविवार को भी कुछ इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है। इसके अलावा बिहार के लोगों की राहत मिलने की उम्मीद है। IMD के मुताबिक, राज्य में 19 जुलाई से मानसून वापसी करेगा। 

विज्ञापन

 

उत्तर भारत में अच्छी बारिश के आसार 
मौसम विभाग ने 19 व 20 जुलाई तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तेज बारिश की आसार जताए हैं। इसके अलावा पंजाब, हरियाणा और दिल्ली-एनसीआर के भी कुछ हिस्सा में भी 21 व 22 जुलाई को अच्छी बारिश हो सकती है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस सप्ताह उत्तर भारत में अच्छी बारिश की संभावनाएं बनी हुई हैं। 

विज्ञापन


अगले 24 घंटों में कहां होगी बारिश 

मौसम वैज्ञानिकों ने अगले 24 घंटों में बिहार, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, गोवा, कर्नाटक में कुछ स्थानों पर भारी बारिश के आसार जताए हैं। आईएमडी के मुताबिक, सिक्किम, लक्ष्यद्वीप, महाराष्ट्र्र, गुजरात व उत्तराखंड में मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार व राजस्थान में हल्की बारिश संभव है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


गुजरात में 17 दिन बाद दिखा सूरज
गुजरात के आपदा प्रबंधन मंत्री राजेंद्र त्रिवेदी ने बताया कि, बीते 17 दिनों के कई जिलो में सूरज नहीं दिखा था, आज नवसारी और वलसाड में सूरज दिखा है। राहत की बात ये है कि इतनी बारिश होते हुए भी गुजरात सरकार ने सुचारु रूप से काम किया है। उन्होंने बताया, बारिश के कारण कम से कम लोगों की जानहानि हुई है। जो भी हानि हुई है वह बिजली गिरने से हुई है। नवसारी जिले में हमने 132 सर्वे टीमें लगाई है जो नुकसान का सर्वे करेंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed