फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Monsoon 2021 North India may get relief from heat wave soon

मानसून का इंतजार : उत्तर भारत में उमस भरी गर्मी से जल्द मिल सकती है राहत

Sun, 11 Jul 2021 12:28 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Sun, 11 Jul 2021 12:28 AM IST
सार

आईएमडी के मुताबिक अगले 24 घंटे के भीतर दक्षिण-पश्चिम मानसून के दिल्ली, हरियाणा और पंजाब सहित उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में पहुंचने का अनुमान है।

विज्ञापन
Monsoon 2021 North India may get relief from heat wave soon
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI

विस्तार

उत्तर भारत में शनिवार को भी लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा, जबकि कुछ क्षेत्रों में पूर्वी हवाओं के कारण बारिश हुई। इन पूर्वी हवाओं ने बहुप्रतीक्षित दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बना दी हैं।

विज्ञापन


भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, अगले 24 घंटे के भीतर दक्षिण-पश्चिम मानसून के दिल्ली, हरियाणा और पंजाब सहित उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में पहुंचने का अनुमान है।
विज्ञापन


दिल्ली में शनिवार को भी मानसून ने दस्तक नहीं दी
दिल्ली में शनिवार को भी मानसून ने दस्तक नहीं दी और अब अगले 24 घंटे के भीतर यह राष्ट्रीय राजधानी में पहुंच सकता है। दिल्ली में उमस भरी गर्मी रहने के साथ ही अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से चार डिग्री अधिक है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को कहा था कि राष्ट्रीय राजधानी में मानसून 13 दिनों की देरी के बाद शनिवार को पहुंच जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईएमडी के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव के मुताबिक, पिछले 15 वर्षों के दौरान यह पहली बार है जब मानसून दिल्ली में इतनी देरी से पहुंच रहा है। पंजाब और हरियाणा में शनिवार को भी गर्मी का कहर जारी रहा, जबकि कुछ स्थानों पर बारिश हुई। हरियाणा के नारनौल में अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 41.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य के अन्य स्थानों में, हिसार में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि रोहतक, गुरुग्राम और भिवानी का अधिकतम तापमान क्रमश: 40.1 डिग्री सेल्सियस, 40.7 डिग्री सेल्सियस और 40.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पंजाब के अमृतसर, लुधियाना और पटियाला में अधिकतम तापमान क्रमश: 36.5, 37.1 और 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अमृतसर में 16 मिमी बारिश हुई। जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन से प्रमुख जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया और 500 से अधिक वाहन फंस गए।

राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हुई और वहां मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हो गई हैं। जयपुर, बूंदी, टोंक और डबोक में क्रमश: 23.4 मिमी, 17.5 मिमी, 2 मिमी और 0.8 मिमी बारिश दर्ज की गई। 43.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ बीकानेर राजस्थान का सबसे गर्म स्थान रहा। इसके बाद गंगानगर और पाली में अधिकतम तापमान क्रमश: 43.3 डिग्री सेल्सियस और 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मध्यप्रदेश में मानसून सक्रिय
करीब 10 दिनों के अंतराल के बाद मध्यप्रदेश में मानसून सक्रिय हो गया है, जिसके कारण राज्य के कई हिस्सों में हल्की बारिश होने से लोगों को उमस भरी गर्मी से कुछ राहत मिली। आईएमडी भोपाल कार्यालय में वरिष्ठ मौसम विज्ञानी पी के साहा ने कहा कि राज्य में 11 से 16 जुलाई के बीच अच्छी बारिश होने की उम्मीद है।

साहा ने कहा, 'मध्यप्रदेश में मानसून फिर धीरे-धीरे सक्रिय हो रहा है। अरब सागर में दक्षिण-पश्चिमी हवाएं तेज हो रही हैं, जिससे राज्य में आगामी कुछ दिनों तक बारिश होने की उम्मीद है। रविवार को उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है।'


इस बीच गुना के कुंभराज कस्बे में 72 मिमी बारिश हुई, जबकि सिंगरौली के सराय इलाके में शनिवार सुबह 8.30 बजे तक 24 घंटे में 66.4 मिमी बारिश दर्ज की गई। उधर, केरल के कन्नूर और कासरगोड जिलों में रविवार को भारी बारिश के लिए चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने केरल के तटीय इलाकों में मछुआरों के लिए चेतावनी जारी कर उन्हें समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed