फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Money laundering case: CBI raids Nagpur residence of former Maharashtra home minister Anil Deshmukh

Money Laundering Case: अनिल देशमुख के नागपुर वाले आवास पर सीबीआई का छापा, 100 करोड़ वसूली मामले में हो रही कार्रवाई

Mon, 11 Oct 2021 12:45 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 11 Oct 2021 12:45 PM IST
सार

अधिकारियों ने बताया कि 100 करोड़ की वसूली मामले में देशमुख के नागपुर और मुंबई स्थित परिसरों पर छापेमारी की जा रही है।

विज्ञापन
Money laundering case: CBI raids Nagpur residence of former Maharashtra home minister Anil Deshmukh
अनिल देशमुख के घर सीबीआई की रेड - फोटो : ANI

विस्तार

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने सोमवार को महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के कई परिसरों में सोमवार को छापेमारी शुरू की। अधिकारियों ने बताया कि 100 करोड़ की वसूली मामले में देशमुख के नागपुर और मुंबई स्थित परिसरों पर छापेमारी की जा रही है। सीबीआई ने देशमुख और कुछ अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ आपराधिक साजिश रचने तथा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम से संबंधित भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


देशमुख को ईडी पहले ही भेज चुकी है पांच समन
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) पहले ही अनिल देशमुख को 5 समन भेज चुका है, लेकिन वे अभी तक उनके सामने पेश नहीं हुए हैं। वहीं देशमुख का कहना है कि केंद्र सरकार उनके खिलाफ राजनीतिक साजिश कर रही है। ईडी ने देशमुख और उनके सहयोगियों के खिलाफ उस वक्त जांच शुरू की थी जब सीबीआई ने 21 अप्रैल को मुंबई पुलिस के पूर्व आयुक्त परमबीर सिंह की शिकायत पर देशमुख के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। परमबीर सिंह ने देशमुख पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था। इसके बाद देशमुख ने अप्रैल में ही अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।
विज्ञापन


इससे पहले 30 ठिकानों पर आयकर विभाग ने की थी रेड
इससे पहले आयकर विभाग द्वारा 17 सितंबर को देशमुख के नागपुर, मुंबई, दिल्ली, कोलकाता में 30 परिसरों पर छापे मारे गए थे। ये छापे एक प्रमुख नेता के ठिकाने पर डाले थे। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि यह कार्रवाई देशमुख के खिलाफ की गई थी। उन्होंने बताया कि कार्रवाई के दौरान कई लॉकरों का भी पता चला था, उन पर पाबंदी लगाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed