फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Money Extortion case: Another case against suspended IPS officer Saurabh Tripathi

रंगदारी मामला: निलंबित आईपीएस अधिकारी सौरभ त्रिपाठी के खिलाफ एक और केस, वसूले थे 55 लाख 

Sat, 09 Apr 2022 02:15 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sat, 09 Apr 2022 02:15 PM IST
सार

मुंबई पुलिस ने  सौरभ त्रिपाठी के खिलाफ 10 लाख रुपये की रंगदारी वसूली का मामला दर्ज किया था। इस मामले में बीते छह अप्रैल को आईपीएम सौरभ त्रिपाठी के जीजा असिस्टेंट सेल्स कमिश्नर आशुतोष कुमार मिश्रा को गिरफ़्तार किया था।

विज्ञापन
Money Extortion case: Another case against suspended IPS officer Saurabh Tripathi
आईपीएस अधिकारी सौरभ त्रिपाठी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रंगदारी वसूली मामले निलंबित चल रहे आईपीएस अधिकारी सौरभ त्रिपाठी के खिलाफ एक और मामला सामने आया है। आरोप है कि, उन्होंने मुंबई के मालाबार हिल इलाके में एक कारोबारी से 55 लाख रुपए की रंगदारी मांगी थी। पूर्व में उनके खिलाफ 10 लाख रुपये की रंगदारी वूसलने का मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद आईपीएस अधिकारी को निलंबित कर दिया गया था। तब से वह फरार चल रहे हैं। 

विज्ञापन


दरअसल, मुंबई पुलिस ने दक्षिण मुंबई के फोफले वाड़ी में आईपीएस अधिकारी सौरभ त्रिपाठी के खिलाफ 10 लाख रुपये की रंगदारी वसूली का मामला दर्ज किया था। इस मामले में बीते छह अप्रैल को आईपीएम सौरभ त्रिपाठी के जीजा असिस्टेंट सेल्स कमिश्नर आशुतोष कुमार मिश्रा को गिरफ़्तार किया था। वह फरार चल रहे सौरभ त्रिपाठी से लगातार संपर्क में थे। पुलिस इस मामले में सौरभ त्रिपाठी के माता-पिता के घर पर भी छापेमारी कर चुकी है। 
विज्ञापन


बस्ती से गिरफ्तार हुए थे सौरभ त्रिपाठी के जीजा
आईपीएस अधिकारी सौरभ त्रिपाठी के जीजा आशुतोष कुमार मिश्रा को बस्ती जिले से गिरफ्तार किया था। मुंबई पुलिस उन्हें रिमांड पर मुंबई लाई थी, आठ अप्रैल से वह पुलिस की ही हिरासत में हैं। आशुतोष पिछले चार साल से बस्ती में असिस्टेंट सेल्स कमिश्नर के पद पर कार्यरत थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed