Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mohan Bhagwat Says RSS 100 Years Are an Opportunity to Serve Society More, Calls for Making India Vishwa Guru

आरएसएस: भागवत बोले- 100 साल पूरे होना जश्न का नहीं, समाज के लिए और काम करने का अवसर; पूर्व सीजेआई ने क्या कहा?

Sun, 29 Nov 2026 01:28 PM IST
शिवम गर्ग न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवम गर्ग Updated Sun, 29 Nov 2026 01:28 PM IST
सार

दिल्ली में आरएसएस के कार्यक्रम 'राष्ट्र वंदनम' में मोहन भागवत ने कहा कि मतभेदों के बावजूद सभी भारतीय एक परिवार का हिस्सा हैं। उन्होंने युवाओं के राष्ट्र प्रथम विचार और भारत को फिर विश्वगुरु बनाने के संकल्प पर जोर दिया।

विज्ञापन
Mohan Bhagwat Says RSS 100 Years Are an Opportunity to Serve Society More, Calls for Making India Vishwa Guru
डॉ. मोहन भागवत - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि संगठन के सौ साल पूरे होना जश्न मनाने का अवसर नहीं है। हमने इस मौके को समाज के लिए और अधिक काम करने का जरिया बनाया है। संघ का परिचय देने के लिए हमारे प्रतिनिधि पांच महाद्वीपों के देशों में गए। आज देश का युवा भारत को दुनिया का सर्वोच्च देश बनाना चाहता है। उनके लिए राष्ट्र हमेशा सर्वोपरि है। मोहन भागवत रविवार को दिल्ली के रोहिणी इलाके में आयोजित आरएसएस के कार्यक्रम 'राष्ट्र वंदनम' को संबोधित कर रहे थे। इस कार्यक्रम का आयोजन संघ की दिल्ली इकाई ने किया था। यह आयोजन संघ की स्थापना के 101 साल पूरे होने के मौके पर भी हुआ।

विज्ञापन


पश्चिमी देशों की सोच और भारत की सच्चाई का क्या है सच?
स्वतंत्रता के समय पश्चिमी देशों के विचारकों को लगता था कि भारत टिक नहीं पाएगा। उन्हें उम्मीद थी कि देश चलाने के लिए हमें दोबारा बुलाया जाएगा। लेकिन किसी ने नहीं सोचा था कि भारत इस तरह लोकतंत्र बचाएगा और अर्थव्यवस्था को बढ़ाएगा। आज पश्चिमी देश यह सीखना चाहते हैं कि हिंदू इतने धैर्यवान कैसे रहते हैं। वे अपनी नई पीढ़ी को यह सिखाना चाहते हैं।
विज्ञापन


समाज में एकता और पर्यावरण के लिए क्या कहा?
छोटे-मोटे मतभेद होना स्वाभाविक है लेकिन हम सब एक परिवार हैं। हमें हमेशा याद रखना चाहिए कि हम सब भारतीय हैं। खेती में कीड़े मारने के लिए कीटनाशक जरूरी हैं लेकिन हमारे पारंपरिक कीटनाशक पर्यावरण को नुकसान नहीं पहुंचाते। आलोचना की चिंता किए बिना सच्चाई के रास्ते पर चलना हमारा संकल्प है। हर नागरिक को यह संकल्प लेना चाहिए कि भारत अपनी विश्व गुरु की स्थिति को फिर से हासिल करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर भारतीय के दिल में उठ रहा भारतवर्ष: भागवत
आररसरस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि देश के सभी नागरिक एक ही परिवार का हिस्सा हैं। कुछ मुद्दों पर मतभेद होना स्वाभाविक है, लेकिन हमें यह याद रखना चाहिए कि हम सभी भारतीय हैं। उन्होंने कहा कि देश के युवा चाहते हैं कि भारत दुनिया का सबसे अग्रणी देश बने। उनके लिए राष्ट्र सबसे पहले है।


संघ प्रमुख ने कहा कि लोग अब यह समझ रहे हैं कि हर भारतीय एक है। उन्होंने कहा कि देश के प्रत्येक नागरिक के मन में भारतवर्ष की भावना मजबूत हो रही है। युवाओं की इच्छा है कि भारत दुनिया का नेतृत्व करे और इसके लिए वे राष्ट्र प्रथम के विचार में विश्वास रखते हैं। मोहन भागवत ने हाल के महीनों में अपनी तीन देशों की यात्रा और संघ के अन्य पदाधिकारियों के दौरों का जिक्र किया। उन्होंने कहा, "हम पांच महाद्वीपों के देशों में गए, ताकि दुनिया को भारत, आरएसएस और हमारे काम के बारे में बता सकें।"

उन्होंने कहा कि जब भारत आजाद हुआ था, तब पश्चिमी देशों के कई विचारकों को लगता था कि यह देश ज्यादा समय तक टिक नहीं पाएगा। उन्हें उम्मीद थी कि भारत को चलाने के लिए फिर से उन्हें बुलाया जाएगा। मोहन भागवत ने कहा कि आज दुनिया को उम्मीद है कि भारत फिर से विश्वगुरु का स्थान हासिल करेगा। उन्होंने कहा कि यह केवल किसी संगठन या व्यक्ति का लक्ष्य नहीं होना चाहिए, बल्कि देश के हर नागरिक का संकल्प बनना चाहिए।

पूर्व CJI जस्टिस खेहर बोले- RSS ने 100 साल में अपने मूल सिद्धांतों से समझौता नहीं किया
आरएसएस के शताब्दी समारोह 'राष्ट्र वंदनम' में भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश जस्टिस जगदीश सिंह खेहर ने संगठन की तारीफ की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने पिछले 100 वर्षों में अपने मूल उद्देश्यों और सिद्धांतों के प्रति प्रतिबद्धता बनाए रखी है। नवंबर 1925 में 15 से 20 युवाओं के साथ शुरू हुआ यह संगठन आज संभवतः दुनिया का सबसे बड़ा संगठन बन चुका है।

खेहर ने कहा कि सामाजिक और राजनीतिक बदलावों के बावजूद संघ ने चरित्र निर्माण, अनुशासन और हिंदू समाज को संगठित करने के अपने उद्देश्य पर काम जारी रखा। उन्होंने कहा कि संघ ने खुद को सांस्कृतिक, सामाजिक और राष्ट्रवादी संगठन के रूप में बनाए रखा है। यह पारंपरिक राजनीतिक व्यवस्था से दूर रहा है और न चुनाव लड़ता है, न ही इसका कोई औपचारिक राजनीतिक मंच है।


उन्होंने विभाजन के दौरान पंजाब में स्वयंसेवकों के राहत कार्य, 1984 के सिख विरोधी दंगों में सिख परिवारों की मदद और असम, लातूर व भुज में भूकंप के बाद किए गए राहत कार्यों का भी जिक्र किया। खेहर ने कोविड महामारी के दौरान स्वयंसेवकों के काम की भी सराहना की। उन्होंने संघ के 100 साल के सफर को सराहनीय बताते हुए भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed