फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Mohali Blast: pakistan based Terrorist harinder singh Rinda behind the punjab police intelligence HQ attack

Mohali Blast: पाकिस्तान में बैठे रिंदा ने कराया मोहाली में हमला! करनाल में पकड़े गए हथियारों से जुड़ रहा कनेक्शन

Tue, 10 May 2022 12:41 PM IST
Ashish Tiwari आशीष तिवारी
Updated Tue, 10 May 2022 12:41 PM IST
सार

पंजाब पुलिस से जुड़े सूत्रों का कहना है कि प्राथमिक तौर पर इसी बात की ओर इशारा हो रहा है कि हरविंदर सिंह रिंदा के कहने पर पंजाब में माहौल बिगाड़ा जा रहा है। खुफिया एजेंसियों के मुताबिक हरविंदर सिंह रिंदा इस वक्त पाकिस्तान में मौजूद है। रिंदा पर चंडीगढ़ पुलिस ने हत्या और हत्या के प्रयास के अलावा आर्म्स एक्ट के तहत कई मामले दर्ज किए हैं...

विज्ञापन
Mohali Blast: pakistan based Terrorist harinder singh Rinda behind the punjab police intelligence HQ attack
मोहाली ब्लास्ट - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

सोमवार देर शाम को मोहाली स्थित पंजाब पुलिस के खुफिया विभाग मुख्यालय में हुआ रॉकेट से हमला पाकिस्तान में बैठे आतंकी हरविंदर सिंह रिंदा ने कराया था। शुरुआती सूचना के मुताबिक पंजाब पुलिस और खुफिया एजेंसियों को इस बात के पुख्ता प्रमाण मिले हैं कि रिंदा ने अपने दो स्थानीय हैंडलरों का इस्तेमाल किया और मोहाली के खुफिया विभाग के मुख्यालय में तीसरे तल पर रॉकेट लॉन्चर से हमला कर आकर पंजाब को दहशत में डालने का पूरा प्रयास किया। हरविंदर सिंह रिंदा वही आतंकी है जिसके इशारे पर पाकिस्तान से ड्रोन के माध्यम से पंजाब में हथियारों की सप्लाई हुई थी। ये हथियार पंजाब-हरियाणा के रास्ते देश के अलग-अलग इलाकों के लिए रवाना हुए थे, लेकिन इन्हें रास्ते में ही करनाल पुलिस ने रोक लिया था।

विज्ञापन

 

पंजाब पुलिस के सूत्रों के मुताबिक सोमवार शाम को मोहाली के खुफिया विभाग की तीसरी मंजिल पर हुए हमले में त्वरित कार्रवाई की गई है। इस मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। पंजाब पुलिस के सूत्रों के मुताबिक पकड़े गए लोगों ने इस बात की पुष्टि की है कि उन्हें पाकिस्तान में बैठे आतंकी हरविंदर रिंदा और उनके आदमियों की ओर से ऐसे हमले करने के निर्देश मिले थे। सूत्रों का कहना है कि मोहाली स्थित इंटेलिजेंस मुख्यालय में हमले के पीछे पाकिस्तान में छिपे बैठे आतंकी हरिंदर सिंह रिंदा का ही हाथ है।

विज्ञापन

ड्रोन से गिराए गए थे हथियार

खुफिया सूत्रों और पुलिस के जुड़े अधिकारियों के मुताबिक यह हमला सिर्फ पंजाब में ही नहीं बल्कि देश के अलग-अलग इलाकों में भी करने की योजना बनाई गई थी। सूत्र बताते हैं कि करनाल में जो हथियारों से भरा जखीरा बरामद किया गया था और उसमें जिन लोगों को पकड़ा गया था, वे सभी लोग हरविंदर सिंह रिंदा के इशारे पर ही काम करते हैं। सूत्र बताते हैं कि पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए फिरोजपुर में जो हथियार गिराए गए थे, उन्हीं हथियारों से मोहाली स्थित इंटेलिजेंस मुख्यालय पर हमला किया गया है। हालांकि इस पूरे मामले में अभी जांच एजेंसियां लगातार जांच कर रही हैं। पंजाब पुलिस ने जिन लोगों को हिरासत में लिया, उन लोगों से सख्ती से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Mohali Blast: pakistan based Terrorist harinder singh Rinda behind the punjab police intelligence HQ attack
मोहाली ब्लास्ट- हरविंदर सिंह रिंदा - फोटो : Amar Ujala

नांदेड़ साहिब में शिफ्ट हो चुका है रिंदा का परिवार

पंजाब पुलिस से जुड़े सूत्रों का कहना है कि प्राथमिक तौर पर इसी बात की ओर इशारा हो रहा है कि हरविंदर सिंह रिंदा के कहने पर पंजाब में माहौल बिगाड़ा जा रहा है। खुफिया एजेंसियों के मुताबिक हरविंदर सिंह रिंदा इस वक्त पाकिस्तान में मौजूद है। रिंदा पर चंडीगढ़ पुलिस ने हत्या और हत्या के प्रयास के अलावा आर्म्स एक्ट के तहत कई मामले दर्ज किए हैं। इसके अलावा हरविंदर सिंह रिंदा पर चंडीगढ़ पुलिस के थाना प्रभारी को जान से मारने की धमकी का भी मामला दर्ज है। फिलहाल हरविंदर सिंह रिंदा का परिवार महाराष्ट्र के नांदेड़ साहिब में शिफ्ट हो चुका है। लेकिन रिंदा का मूल जिला तरनतारन है। रिंदा के ऊपर तरनतारन में भी अपने रिश्तेदार की हत्या का आरोप है, इसके अलावा महाराष्ट्र के नांदेड़ साहिब में भी कई मामलों में वसूली और अन्य घटनाओं के मामले दर्ज है। पंजाब पुलिस के मुताबिक 2016 में दो मामले रिंदा के खिलाफ और दर्ज हुए थे जिसमें रिंदा को भगोड़ा घोषित कर दिया गया था।

 

पंजाब पुलिस के सूत्रों और खुफिया एजेंसियों से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि करनाल में जो हथियार पकड़े गए थे, उसमें जिन चार लोगों को हिरासत में लिया गया था वह रिंदा के ही हैंडलर थे। जो रिंदा के कहने पर हथियारों की पूरी खेप को देश के अलग-अलग इलाकों में लेकर जा रहे थे। खुफिया एजेंसियों से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि इस पूरे मामले में ड्रग्स की तस्करी को भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। सूत्रों का कहना है कि पूरे मामले में महाराष्ट्र के कुछ बड़े ड्रग पेडलर भी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed