फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Modi slams opposition for opposing demonetisation

मनमोहन से सीखें बाथरूम में रेनकोट पहनकर नहाने की कला : पीएम मोदी

Wed, 08 Feb 2017 10:35 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 08 Feb 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
Modi slams opposition for opposing demonetisation

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंदिरा गांधी से लेकर मनमोहन सिंह को काले धन और भ्रष्टाचार का सबसे बड़ा प्रतीक बताकर कांग्रेस पर हमला तीखा हमला किया है। राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण के जवाब केदौरान प्रधानमंत्री ने कहा है कि मनमोहन सिंह के समय में इतने घोटाले हुए। इतना पैसा इधर उधर हुआ।

विज्ञापन


उन पर एक दाग नहीं लगा। राजनेताओं को बाथरूम में रेनकोर्ट पहनकर नहाने की कला डॉक्टर मनमोहन सिंह से सीखना चाहिए।  प्रधानमंत्री के इस तीखे वार से कांग्रेस झल्ला गई और उसने समाजवादी पार्टी के साथ मिलकर वाकआउट किया।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने कांग्रेस को अपने गिरेबां में झांकने के बाद ही दूसरों पर उंगली उठाने की नसीहत दी। कांग्रेस और सपा के वाकआउट करने के कुछ समय बाद अभिभाषण पर संशोधन पेश करने के दौरान असंतोष जताते हुए माकपा, तृणमूल कांग्रेस, जदयू, ने भी सदन से वाकआउट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभिभाण पर राज्यसभा की मंजूरी मिलने के समय सदन में एनसीपी, वाईएसआर कांग्रेस और आईएनएलडी के कुछ सदस्य ही सदन में बचे थे। समूचा विपक्ष ने सदन से वाकआउट किया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि मनमोहन सिंह ने मोदी सरकार पर लूट का आरोप  लगाकर मर्यादा तोड़ी तो जवाब सुनने की भी हिम्मत होनी चाहिए। उन्होंने दो टूक कहा, हम उसी भाषा में जवाब देने वाले व्यक्ति है।

किसी भी रूप से पराजय स्वीकार नहीं करेंगे। उन्होंने कहा, कुछ दिन पहले मनमोहन सिंह के नाम की एक पुस्तक आई थी। मुझे लगा कि प्रधानमंत्री ने खुद यह किताब लिखी है। मगर उन्होंने इसका ‘फॉरवर्ड’ ही लिखा था। किताब किसी और ने लिखी थी। भाषण  भी सुनकर भी ऐसा लगा शायद ......।

इंदिरा गांधी को लेकर भी प्रधानमंत्री ने किया तीखा वार

Modi slams opposition for opposing demonetisation
इसके बाद कांग्रेस के आनंद शर्मा ने इसका विरोध किया। तो प्रधानमंत्री ने कहा कि जो शब्द मैंने बोला नहीं। उसका यह अर्थ समझ गए। ये गजब की बात है। इंदिरा गांधी को लेकर भी प्रधानमंत्री ने तीखा वार किया।

उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी के एक नौकरशाह गोडबोले ने किताब में लिखा है कि इंदिरा गांधी ने काले धन पर गठित वांग्चू समिति की रिपोर्ट अपनी सत्ता हाथ से चले जाने के डर से पेश नहीं की। प्रधानमंत्री के बोलने पर कांग्रेस ने फिर इसका विरोध किया।

तो प्रधानमंत्री ने कहा कि जब गोडबोले ने यह किताब लिखी तब तो आपने विरोध नहीं किया। मैं होता तो गोडबोले पर मुकदमा कर देता। प्रधानमंत्री ने पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री और माकपा के वरिष्ठ नेता ज्योति बसु के बंगाल विधानसभा में इंदिरा गांधी के खिलाफ भाषण का जिक्र किया। इस भाषण में बसु ने आरोप लगाया था कि इंदिरा  गांधी ने यह रिपोर्ट इसलिए दबाई क्योंकि उसकी पूरी सत्ता काले धन पर टिकी है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस हम पर भारतीय रिजर्व बैंक की स्वायत्ता पर कब्जा करने का आरोप लगा रही है जबकि पूर्व आरबीआई गवर्नर एस सुब्बाराव ने किताब लिखकर यूपीए सरकार के वित्त मंत्री रहे पी चिदंबरम पर उनको बताए बिना वित्तीय प्रबंधन की नीति लागू करने का आरोप लगाया था।

नोटबंदी पर विपक्ष के सभी आरोपों को खारिज करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि दुनिया में कही इतना बड़ा व्यापक निर्णय नहीं हुआ इसलिए दुनिया के अर्थशास्त्री के पास इसका लेखा जोखा करने का मापदंड नहीं है। दुनिया की युनिवर्सिटी के सामने इसकी केस स्टडी बन सकती है। उन्होंने कहा कि नोटबंदी के मुद्दे पर जनता और सरकार एक साथ है जबकि विपक्ष इसके खिलाफ है।

प्रधानमंत्री ने राजनीतिक संवाद की मर्यादा तोड़ दी: कांग्रेस

Modi slams opposition for opposing demonetisation
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान से आहत कांग्रेस सांसदों ने सदन से बाहर आकर कहा कि उन्होंने राजनीतिक संवाद की मर्यादा तोड़ दी है। आनंद शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री संवाद को निम्न स्तर पर लेकर चले गए हैं हम उस स्तर पर बैठकर बात नहीं कर सकते हैं। वे भाषण में विवाद और टकराव की बात करते हैं।

प्रधानमंत्री जानबूझ कर सदन में नहीं आए। इसलिए नहीं आए कि हमारी बात सुनना नहीं चाहते हैं और हमारे प्रश्नों का उत्तर नहीं देना चाहते हैं। उन्होंने इस बात से इनकार किया कांग्रेस की ओर से प्रधानमंत्री को हिटलर और मुसोलिनी कहा गया।

आनंद शर्मा ने कहा कि रिकार्ड देखा जाए हमने ये कहा कि उनका बर्ताव तानाशाहीपूर्ण और अति अहंकार से भरा है। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का अपमान करने की कोशिश की जो कतई स्वीकार नहीं किया जा सकता है। पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने कहा कि प्रधानमंत्री सीधे पांच बजे अपने भाषण के लिए सदन में पहुंचे और पूर्व प्रधानमंत्रियों को अपमानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed