फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Modi-Macron condemned Hamas attack on Israel Joint statement expressed concern over Red Sea

मोदी-मैक्रों ने की हमास के हमले की निंदा: संयुक्त बयान में लाल सागर पर जताई चिंता, सीमा पार आतंकवाद की निंदा

Sat, 27 Jan 2024 02:10 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Sat, 27 Jan 2024 02:10 AM IST
सार

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो मैक्रों और मोदी ने लग्जरी पैलेस में एक बातचीत की। बातचीत के बाद शुक्रवार देर रात जारी एक संयुक्त बयान जारी किया गया। इसमें उन्होंने कहा कि लाल सागर में स्वतंत्रता को बरकरार रखना और समुद्र के अंतरराष्ट्रीय कानून का सम्मान करने महत्वपूर्ण है।

विज्ञापन
Modi-Macron condemned Hamas attack on Israel Joint statement expressed concern over Red Sea
फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों और पीएम मोदी - फोटो : Twitter@Emmanuel Macron

विस्तार

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भारत के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की। पीएम मोदी के साथ बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने लाल सागर सहित मध्यपूर्व के संघर्ष और विस्तार की संभावन पर गंभीर चिंता व्यक्त की। दोनों नेताओं ने लाल सागर में स्वतंत्रता को बरकरार रखने और अंतरराष्ट्रीय कानून का सम्मान करने का आह्वान किया। मोदी-मैक्रों ने इस्राइल-हमास युद्ध के साथ-साथ रूस-यूक्रेन युद्ध पर भी चिंता जाहिर की।

विज्ञापन

इस्राइल के साथ एकजुटता व्यक्त की
मीडिया रिपोर्ट की मानें तो मैक्रों और मोदी ने लग्जरी पैलेस में एक बातचीत की। बातचीत के बाद शुक्रवार देर रात जारी एक संयुक्त बयान जारी किया गया। इसमें उन्होंने कहा कि लाल सागर में स्वतंत्रता को बरकरार रखना और समुद्र के अंतरराष्ट्रीय कानून का सम्मान करने महत्वपूर्ण है। उन्होंने इस्राइल पर आंतकवादी संगठन हमास के हमलों की कड़ी निंदा की गई और इस्राइल के साथ एकजुटता व्यक्त की। बयान में कहा गया कि मौजूदा संघर्ष में नागरिक जीवन पर खतरा है। अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने गाजा में मानवीय युद्धविराम सहित अन्य आवश्यकता पर जोर दिया। दोनों नेताओं ने इस्राइल के सभी बंधकों की रिहाई का आह्वान किया वह भी बिना किसी शर्त के। दोनों नेताओं ने सहमति दी कि मौजूदा संघर्ष का समाधान दो राज्य की नीति से ही संभव है।

विज्ञापन

सीमा पार आंतकवाद की भी निंदा
बयान में दोनों नेताओं ने यूक्रेन में मानवीय क्षति पर चिंता जाहिर की। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय कानूनों का हवाला दिया। उन्होंने खाद्य सुरक्षा पर भी बात की कि इस वजह से विकासशील और विकसित देश प्रभावित हो रहे हैं। दोनों नेताओं ने सीमा पार बढ़ते आंतकवाद की निंदा की और वैश्विक खतरे के खिलाफ एक साथ खड़े होने का संकल्प लिया। मोदी-मैक्रों इस बात पर सहमत हुए कि किसी भी देश को आंतकी कृत्यों को वित्तपोषित नहीं करना चाहिए और न ही किसी को पनाह देनी चाहिए। नेताओं ने आतंकवाद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आह्वान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
मैक्रों ने जताई खुशी
भारत यात्रा के दौरान मैक्रों ने कहा कि फ्रांस और भारत के बीच दोस्ती लंबे समय तक कायम रहे। राष्ट्रपति भवन में रात्रिभोज के दौरान गर्मजोशी से हुए स्वागत के लिए उन्होंने आभार व्यक्त किया। उन्होंने भारत की जी20 की शानदार सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि मैं अपनी पूर्व राजकीय यात्रा के पांच साल बाद और जी20 के पांच महीने बाद दोबारा यहां आया हूं, मुझे इस बात की बेहद खुशी है। भारत के एतिहासिक दिन पर यहां आया, जिसके लिए मैं बहुत सम्मानित महसूस कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि मुझे ऐसा लगता नहीं है कि हम अलग रह सकते हैं, जिसकी मुख्य वजह है मजबूत और खास रिश्ते। 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed