{"_id":"65de06dff8ebbd011a01f3d7","slug":"modi-govt-has-eclipsed-dreams-of-students-rahul-gandhi-on-paper-leaks-2024-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Paper Leaks: 'केंद्र सरकार देश के भविष्य की दुश्मन बन गई है, छात्रों के भविष्य पर लगाया ग्रहण', राहुल का हमला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Paper Leaks: 'केंद्र सरकार देश के भविष्य की दुश्मन बन गई है, छात्रों के भविष्य पर लगाया ग्रहण', राहुल का हमला
Tue, 27 Feb 2024 09:29 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Tue, 27 Feb 2024 09:29 PM IST
विज्ञापन
राहुल गांधी।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश में पेपर लीक के मुद्दे को लेकर मंगलवार को केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार देश के भविष्य की दुश्मन बन गई है। यही नहीं, सरकार छात्रों के भविष्य पर ग्रहण लगाने पर तुली हुई है। दरअसल, उत्तर प्रदेश सरकार ने 17 और 18 फरवरी को हुई पुलिस भर्ती परीक्षा को निरस्त कर दिया था। सरकार ने छह महीने में फिर से परीक्षा कराने के आदेश भी दिए थे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा बीते 11 फरवरी को आयोजित की गई समीक्षा अधिकारी/ सहायक समीक्षा अधिकारी (प्रारंभिक) परीक्षा-2023 से जुड़ी शिकायतों की भी जांच कराने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
परीक्षा कराने में नाकाम योगी सरकार
राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, 'मोदी सरकार देश के भविष्य की दुश्मन बन गई है! कहीं भर्ती के लिए तरसते छात्र, कहीं पेपर लीक से हताश छात्र, कहीं नियुक्ति के लिए कोर्ट का चक्कर काटते छात्र, तो कहीं आवाज उठाने पर लाठियों की मार सहते छात्र। उन्होंने दावा किया कि समीक्षा अधिकारी से लेकर पुलिस भर्ती तक और रेलवे से लेकर सेना तक एक भी परीक्षा न्यायपूर्ण ढंग से करा पाने में नाकाम भाजपा सरकार अपना गुस्सा युवाओं पर निकाल रही है।
विज्ञापन
मोदी सरकार को घेरा
राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि नौकरी पैदा करने वाले संस्थान अपने मित्रों को बेच कर युवाओं को ठेके पर रखना, मोदी की नीति है और शोषण मोदी की गारंटी। मोदी सरकार छात्रों और उनके परिवारों के सपनों पर लगा ग्रहण है, जिसने उनसे उम्मीदों की रोशनी छीनी है। इस अपराध के लिए इतिहास सरकार को कभी माफ नहीं करेगा।