{"_id":"6377ab7be20c3b24c065efac","slug":"modi-govt-built-seven-airports-in-northeast-against-nine-between-1947-2014-officials","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफसरों का दावा: मोदी सरकार ने पूर्वोत्तर में आठ साल में बना दिए सात एयरपोर्ट, 1947 से 2014 तक सिर्फ नौ बने थे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अफसरों का दावा: मोदी सरकार ने पूर्वोत्तर में आठ साल में बना दिए सात एयरपोर्ट, 1947 से 2014 तक सिर्फ नौ बने थे
Fri, 18 Nov 2022 09:27 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ईटानगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ईटानगर
Published by: निर्मल कांत
Updated Fri, 18 Nov 2022 09:27 PM IST
सार
डोनी पोलो राज्य का तीसरा ऑपरेशनल हवाई अड्डा होगा। इसके साथ ही यह अरुणाचल प्रदेश का पहले ग्रीनफील्ड हवाई अड्डा भी होगा। इसकी आधारशिला फरवरी 2019 में मोदी द्वारा रखी गई थी।
विज्ञापन
Donyi Polo Airport
- फोटो : Amar Ujala (File)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल यानी शनिवार को अरुणाचल प्रदेश में डोनी पोलो हवाई अड्डे का उद्घाटन करेंगे। अधिकारियों का कहना है कि 1947 से 2014 के बीच बनाए गए नौ हवाई अड्डों के मुकाबले मौजूदा सरकार ने 2014 से पूर्वोत्तर में सात हवाई अड्डों का निर्माण किया है।
विज्ञापन
राजधानी ईटानगर में डोनी पोलो राज्य का तीसरा ऑपरेशनल हवाई अड्डा होगा। इसके साथ ही यह अरुणाचल प्रदेश का पहले ग्रीनफील्ड हवाई अड्डा भी होगा। इसकी आधारशिला फरवरी 2019 में मोदी द्वारा रखी गई थी। अधिकारियों का कहना है कि कोरोना महामारी से पैदा हुई चुनौतियों के बावजूद इसका काम बहुत कम समय में पूरा किया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर में कनेक्टिविटी बढ़ाने पर प्रधानमंत्री का विशेष जो रहा है, जिसके कारण हवाई अड्डों का तेजी से विकास संभव हो पाया है। अधिकारियों ने कहा, पांच पूर्वोत्तरी राज्यों मिजोरम, मेघालय, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश और नगालैंड के हवाई अड्डों पर 75 साल में पहली बार उड़ानें शुरू हुई हैं।
विज्ञापन
इस क्षेत्र में विमानों की आवाजाही में भी 2014 के बाद से 113 फीसदी की वृद्धि देखी गई है। साल 2014 में विमानों की आवाजाही 852 प्रति सप्ताह थी जो 2022 तक बढ़कर 1,817 प्रति सप्ताह हो गई है।