{"_id":"5b2665f04f1c1bca228b601b","slug":"modi-government-will-have-to-work-a-lot-to-win-the-hearts-of-muslims-mukhtar-abbas-naqvi","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी के लिए दिक्कत खड़ी कर सकता है ईद के बाद केंद्रीय मंत्री नकवी का ये बयान.!","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
पीएम मोदी के लिए दिक्कत खड़ी कर सकता है ईद के बाद केंद्रीय मंत्री नकवी का ये बयान.!
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 17 Jun 2018 09:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा है कि मुसलमानों का भरोसा जीतने के लिए मोदी सरकार को बहुत काम करना पड़ेगा, क्योंकि ‘पिछले 70 सालों में उनके दिमाग में जहर भर दिया गया है।’ उन्होंने कहा कि कांग्रेस और अन्य दलों को हमेशा यह लगा कि मुसलमान मजबूरी वश उन्हें ही वोट देंगे, इसलिए उन दलों ने उनके विकास और सशक्तीकरण के बारे में कभी नहीं सोचा।
विज्ञापन
'पिछले 70 सालों में इनके दिमाग में भाजपा के खिलाफ जहर भर दिया गया है'
नकवी ने कहा कि 2019 में चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा सरकार को मुसलमानों को उनके विकास के लिए सरकार द्वारा शुरू की गई योजनाओं की याद दिलानी होगी। खासकर ‘तीन तलाक’ के खिलाफ किए गए सरकार के प्रयास की याद। मालूम हो कि हाल ही में मंत्री ने इफ्तार की पार्टी दी थी, जिसमें ‘तीन तलाक’ से पीड़ित कुछ महिलाओं ने भी शिरकत की थी।
विज्ञापन
नकवी ने कहा कि भाजपा के खिलाफ मुसलमानों के दिमाग में जो नफरत भरी गई है, उसे निकालने के लिए हमें बहुत काम करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि हालांकि अच्छी बात यह है कि नई पीढ़ी और महिलाएं भाजपा को उसकी अच्छाई और बुराई की कसौटी पर परख रही है।
विज्ञापन
कैराना उपचुनाव में भाजपा की हार पर नकवी ने कहा कि इससे पार्टी के विजय अभियान पर असर नहीं पड़ेगा, लेकिन आम चुनाव में भाजपा को अपनी रणनीति पर पुनर्विचार करना होगा। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने मुसलमानों के ‘सम्मान’ के लिए कई कदम उठाए हैं। वोट देना या न देना उनका लोकतांत्रिक हक है। भाजपा कभी वोटों के पीछे नहीं भागती।