फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Modi government on the target of Rahul Gandhi; Concern over trade deficit reaching all-time high

Rahul Gandhi: राहुल गांधी के निशाने पर मोदी सरकार; व्यापार घाटे के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंचने को लेकर घेरा

Wed, 18 Dec 2024 11:34 AM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: बशु जैन Updated Wed, 18 Dec 2024 11:34 AM IST
सार

सोने के आयात में रिकॉर्ड तेजी से व्यापार घाटा एक साल पहले की तुलना में 77.56 फीसदी बढ़कर 37.84 अरब डॉलर के सार्वकालिक उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है।  राहुल गांधी ने कहा कि निष्पक्ष व्यापार के बजाय सांठ-गांठ वाले व्यवसायों को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि जब व्यापार घाटा रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच जाता है तो ब्याज दरें बढ़ जाती हैं, खपत कम होने से महंगाई बढ़ जाती है।

विज्ञापन
Modi government on the target of Rahul Gandhi; Concern over trade deficit reaching all-time high
राहुल गांधी - फोटो : एएनआई

विस्तार

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बुधवार को व्यापार घाटा और आयात बढ़ने को लेकर केंद्र सरकार को घेरा। राहुल गांधी ने कहा कि निष्पक्ष व्यापार के बजाय सांठ-गांठ वाले व्यवसायों को प्राथमिकता दी जा रही है। इसके चलते विनिर्माण क्षेत्र कमजोर हो रहा है और मुद्रा का अवमूल्यन हो रहा है। उन्होंनें कहा कि जब व्यापार घाटा रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच जाता है तो ब्याज दरें बढ़ जाती हैं, खपत कम होने से महंगाई बढ़ जाती है।

विज्ञापन


एक्स पर व्यापार घाटा और आयात अब तक के उच्चतम स्तर पर लिख्री एक पोस्ट को टैग करते हुए राहुल गांधी ने सरकार पर हमला बोला। उन्होंने एक्स पर लिखा कि क्या होगा जब सरकार निष्पक्ष व्यापार की बजाय मित्रवत व्यापार को प्राथमिकता देगी? इसका परिणाम कमजोर विनिर्माण क्षेत्र, कमजोर होती मुद्रा, रिकॉर्ड उच्च व्यापार घाटा, उच्च ब्याज दरें, घटती खपत और बढ़ती मुद्रास्फीति होगा। व्यापार घाटा और आयात निष्पक्ष व्यापार की अनदेखी के चलते हो रहा है। 
विज्ञापन


77 फीसदी बढ़ा व्यापार घाटा
देश से वस्तुओं का निर्यात अक्तूबर में दहाई अंकों में बढ़ने के बाद नवंबर, 2024 में सालाना आधार पर 4.85 फीसदी घटकर 32.11 अरब डॉलर रह गया। सोने के आयात में रिकॉर्ड तेजी से व्यापार घाटा एक साल पहले की तुलना में 77.56 फीसदी बढ़कर 37.84 अरब डॉलर के सार्वकालिक उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले महीने वनस्पति तेल, खाद और चांदी की अधिक खरीदारी से आयात सालाना आधार पर 27 फीसदी बढ़कर 69.95 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। इस अवधि में अब तक का सर्वाधिक 14.8 अरब डॉलर का सोना आयात किया गया, जो सालाना आधार पर 331 फीसदी अधिक है। नवंबर, 2023 में 3.5 अरब डॉलर का सोना खरीदा गया था।


आठ महीने में 2.17 फीसदी बढ़ा निर्यात
चालू वित्त वर्ष में अप्रैल-नवंबर के दौरान देश का निर्यात 2.17 फीसदी बढ़कर 284.31 अरब डॉलर पहुंच गया। आयात 8.35 फीसदी की वृद्धि के साथ 486.73 अरब डॉलर रहा। इस अवधि में व्यापार घाटा बढ़कर 202.42 अरब डॉलर पहुंच गया, जो एक साल पहले की समान अवधि में 170.98 अरब डॉलर था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed