{"_id":"5a64dc4e4f1c1b81268b59dc","slug":"modi-development-spells-dishes-and-yoga-in-davos-switzerland","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम: दावोस पहुंचे PM मोदी, कल करेंगे वैश्विक बिजनेस समुदाय को संबोधित","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम: दावोस पहुंचे PM मोदी, कल करेंगे वैश्विक बिजनेस समुदाय को संबोधित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 22 Jan 2018 09:07 PM IST
विज्ञापन
विश्व आर्थिक मंच सम्मेलन में भाग लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ज्यूरिख पहुंचे
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आर्थिक मंच की बैठक में हिस्सा लेने सोमवार को दावोस पहुंच गए। वह ज्यूरिख होते हुए देर शाम यहां पहुंचे। यहां पीएम अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साथ भविष्य में भारत के संबंधों पर अपना विजन दुनिया के सामने रखेंगे। वह मंगलवार को सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगे। पीएम वैश्विक बिजनेस समुदाय के दिग्गजों से भी मुलाकात करेंगे। इससे पहले, यहां पीएम की ओर से दुनिया भर की बड़ी कंपनियों के सीईओ के लिए भोज का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
रविवार को पीएम ने एक बयान में कहा था कि उन्हें दावोस सम्मेलन से इतर स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति एलेन बेेरसेट और स्वीडन के पीएम स्टीफन लोफवेन से होने वाली मुलाकात का इंतजार है। पीएम ने दावोस रवाना होने से पहले अपने बयान में कहा, हाल के वर्षों में भारत के दुनिया के देशों के साथ रिश्ते वास्तव में प्रभावशाली और बहु-आयामी रहे हैं। इनमें राजनीतिक, आर्थिक, लोगों का लोगों से संपर्क, सुरक्षा और कई दूसरे क्षेत्र शामिल हैं।
विज्ञापन
दावोस में मुझे अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साथ भारत के भविष्य के रिश्तों को लेकर अपने विजन को साझा करने का इंतजार है। पांच दिन तक चलने वाली विश्व आर्थिक मंच की 48वीं बैठक में व्यापार, राजनीति, कला, शिक्षा और नागरिक समाज से जुड़ी 3,000 से अधिक शख्सियत शिरकत करेंगी। भारत की ओर से 130 से ज्यादा प्रतिभागी शामिल होंगे।
विज्ञापन
मोदी बताएंगे, निवेश के लिए तैयार है भारत
pm modi
बैठक का आधिकारिक सत्र मंगलवार से शुरू होगा। इसमें प्रधानमंत्री मोदी उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगे। बताया जा रहा है कि वह अपने संबोधन में बताएंगे कि भारत दुनिया भर से निवेश के लिए तैयार है। भारत दुनिया की अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने में विकास इंजन की भूमिका अदा कर सकता है। इसी दिन शाम को भारत की ओर से देसी व्यंजनों के स्वाद से भरपूर स्वागत समारोह आयोजित किया जाएगा। इसमें युवा और नए भारत की झलक मिलेगी।
बीस साल बाद भारतीय पीएम का दौरा
मोदी बीस साल बाद दावोस की यात्रा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं। इससे पहले 1997 में एचडी देवगौड़ा दावोस गए थे।
छोटी पर अहम यात्रा
प्रधानमंत्री की यह यात्रा सिर्फ 24 घंटे की होगी। पर उनका कार्यक्रम बेहद व्यस्त और अहम होगा। वह दुनिया भर की कंपनियों के 60 सीईओ के साथ डिनर करेंगे और 120 अन्य उद्योगपतियों से भी रूबरू होंगे। इसके बाद वह स्विस राष्ट्रपति एलेन बर्सेट के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे।
बीस साल बाद भारतीय पीएम का दौरा
मोदी बीस साल बाद दावोस की यात्रा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं। इससे पहले 1997 में एचडी देवगौड़ा दावोस गए थे।
छोटी पर अहम यात्रा
प्रधानमंत्री की यह यात्रा सिर्फ 24 घंटे की होगी। पर उनका कार्यक्रम बेहद व्यस्त और अहम होगा। वह दुनिया भर की कंपनियों के 60 सीईओ के साथ डिनर करेंगे और 120 अन्य उद्योगपतियों से भी रूबरू होंगे। इसके बाद वह स्विस राष्ट्रपति एलेन बर्सेट के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे।