फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   MOD chief advisor said Manufacturers should take opinion from users

MOD: ‘निर्माताओं को उपयोगकर्ताओं से लेनी चाहिए राय’, मंत्रालय के प्रमुख सलाहकार ने कही बात

Sat, 27 Jan 2024 11:56 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: जलज मिश्रा Updated Sat, 27 Jan 2024 11:56 PM IST
सार

लेफ्टिनेंट जनरल खंडारे ने कहा कि रक्षा उत्पादन के लिए तीन से चार चीजें आवश्यक हैं। हमें भविष्य की तकनीक के साथ-साथ गुणवत्ता के मामले में वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी होना चाहिए। ऐसे कई पहलू हैं, जिनमें पाकिस्तान की हालत बहुत खराब है। लेकिन पाकिस्तान के उत्पाद नाटो मानकों के हैं और लागत भी सही है।

विज्ञापन
MOD chief advisor said Manufacturers should take opinion from users
defence ministry

विस्तार

उत्पादन में बेहतर गुणवत्ता और लागत प्रभावशीलता के साथ भारत और उसके विरोधियों के बीच रक्षा तकनीकी के अंतर को कम करने की आवश्यकता है। यह कहना है कि रक्षा मंत्रालय के प्रमुख सलाहकार लेफ्टिनेंट जनरल विनोद खंडारे का। जनरल खंडारे शनिवार को आत्मनिर्भर भारत की ओर आगे की राह विषय पर एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में रक्षा सार्वजनिक उपक्रमों के सीएमडी और निजी रक्षा कंपनियों के सीईओ शामिल थे।

विज्ञापन

जनरल खंडारे ने आगे कहा कि रक्षा उत्पादन के लिए तीन से चार चीजें आवश्यक हैं। हमें भविष्य की तकनीक के साथ-साथ गुणवत्ता के मामले में वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी होना चाहिए। ऐसे कई पहलू हैं, जिनमें पाकिस्तान की हालत बहुत खराब है। लेकिन पाकिस्तान के उत्पाद नाटो मानकों के हैं और लागत भी सही है। शिक्षा और सरकारी प्रयासों के साथ-साथ सरकार के कई मंत्रालयों द्वारा आत्मनिर्भरता पर जोर दिया गया।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हमारे लिए निजी और सार्वजनिक दोनों ही क्षेत्र महत्वपूर्ण हैं। आरएंडडी हमारे लिए महत्वपूर्ण है। वर्तमान में हमारे दो प्रतिद्वंद्वी हैं- चीन और पाकिस्तान। हम दूसरों से उम्मीद नहीं कर सकते। वे तो बढ़ते रहेंगे। हमें भी भागना होगा। हमें भी आगे निकलना होगा। इसके लिए पूरे देश को साथ मिलकर काम करना होगा। निर्माताओं को हमेशा उपयोगकर्ताओं से राय लेनी चाहिए कि उत्पाद में सुधार कैसे कर सकते हैं। कैसे उत्पाद की गुणवत्ता को सुधार सकते हैं। हालांकि अब ऐसी बातचीत शुरू हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed