फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   MoCA calls private airlines for discuss vip protocol

नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने वीआईपी प्रोटोकॉल के लिए प्राइवेट कंपनियों की बैठक बुलाई

Sat, 24 Jun 2017 11:00 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा Updated Sat, 24 Jun 2017 11:00 AM IST
विज्ञापन
MoCA calls private airlines for discuss vip protocol

सांसद, वीआईपी और प्राइवेट   एयरलाइन कंपनियों के बीच दिनों दिन टक्कराव बढ़ता जा रहा है। इसे देखते हुए नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने सभी प्राइवेट एयरलाइन कंपनियों को अगले शुक्रवार नए प्रोटोकॉल पर बात करने के लिए बुलाया है। मंत्रालय ने यह बैठक एयरलाइन कंपनियों द्वारा शिवसेना सांसद रविंद्र गायकवाड और टीडीपी सांसद दिवाकर रेड्डी पर स्टॉफ से बदतमीजी करने का आरोप को ध्यान में रखकर बुलाई है। 

विज्ञापन


इसके अलावा सांसद और अन्य वीआईपी लंबे समय से मांग कर रहे हैं कि प्राइवेट कंपनियां भी उन्हें वैसी ही सुविधा दे जैसी एयर इंडिया प्रदान करती है। इन सब बातों को ध्यान में रखकर मंत्रालय प्राइवेट एयरलाइन के लिए नए प्रोटोकॉल पर काम कर रहा है। गुरुवार को मंत्रालय की ओर से सभी प्राइवेट कंपनियों को इस मुद्दे पर बात करने के लिए एक नोटिस भेजा गया। मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि यह बैठक वीआईपी के लिए नहीं, बल्कि उड़ान के दौरान जनप्रतिनिधियों के आराम को बढ़ाने के लिए बुलाई गई है। 
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक नागरिक उड्डयन मंत्रालय पर एयरपोर्ट और उड़ान के दौरान राजनेताओं के अधिकार बढ़ाने का दबाव बनाया जा रहा है। पिछले महीने भी मंत्रालय से कहा गया था कि वह प्राइवेट एयरलाइन में भी नेताओं के लिए फ्रंट सीट का इंतजाम करे और इसके साथ ही उन्हें प्लेन में खाने पर सब्सिडी भी दी जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed