{"_id":"5b5e38324f1c1b47748b7866","slug":"mob-lynching-man-beaten-to-death-in-gujarat-dahod-over-suspicion-of-theft","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीड़ हिंसा: गुजरात में डकैती के शक में व्यक्ति की पीट-पीट कर हत्या","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
भीड़ हिंसा: गुजरात में डकैती के शक में व्यक्ति की पीट-पीट कर हत्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दाहोद
Updated Mon, 30 Jul 2018 03:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात के दाहोद जिले में डकैती के शक में भीड़ ने एक व्यक्ति की पीट-पीट कर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि भीड़ की हिंसा में एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। दोनों हाल ही में सजा काट कर जेल से रिहा हुए थे। देश में बढ़ रही भीड़ हिंसा का अजमल मोहनिया ताजा शिकार है।
विज्ञापन
लिमडी थाने के इंस्पेक्टर पी एम जुदल ने बताया कि बारह लोगों से ज्यादा का समूह यहां से 35 किलोमीटर दूर काली महुदी गांव में शनिवार रात ‘डकैती डालने’ के इरादे से गया था। गांव वालों को जब उनकी गतिविधियों का पता चला तो वह एक स्थान पर जमा हो गए। जैसे ही ग्रामीणों ने ‘डकैतों’ को देखा, तो उनका पीछा करते हुए दो को पकड़ लिया, जबकि अन्य भागने में कामयाब हो गए। इंस्पेक्टर ने बताया कि पुलिस पहुंचने से पहले भीड़ की पिटाई से दोनों बेसुध हो गए थे।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने दोनों को दाहोद के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां मोहनिया को मृत घोषित कर दिया गया। घायल भारू माथुर पलास का इलाज चल रहा है। दोनों पीड़ित हाल ही में अलग-अलग अपराधों में सजा काट कर दाहोद के उप जेल से रिहा हुए थे।
विज्ञापन