फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   MNS accused of imposing Hindi, said- we will have to unite to protect Marathi language

Maharashtra: तीसरी भाषा वाले फॉर्मूले को मनसे ने बताया हिंदी थोपने की कोशिश; कहा- मराठी के लिए एकजुट होना होगा

Tue, 24 Jun 2025 02:51 PM IST
रिया दुबे न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Tue, 24 Jun 2025 02:51 PM IST
सार

महाराष्ट्र में त्रिभाषा फार्मूले के तहत हिंदी भाषा को लेकर विपक्षी पार्टी ने विरोध शुरू कर दिया है। मनसे नेता प्रकाश महाजन ने हिंदी को थोपने का आरोप लगाया है और कहा है कि इस लड़ाई में मराठी भाषा के रक्षक को एकजुट होना होगा। 

विज्ञापन
MNS accused of imposing Hindi, said- we will have to unite to protect Marathi language
मनसे प्रमुख राज ठाकेर के साथ प्रकाश महाजन। - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र में भी हिंदी भाषा को लेकर विवाद शुरू हो गया है। मनसे नेता प्रकाश महाजन ने मंगलवार को कहा कि मराठी भाषा की रक्षा के लिए सबको एकजुट होना होगा। उन्होंने कहा कि सरकार के त्रिभाषा फार्मूले के तहत हिंदी की अनिवार्यता के खिलाफ लड़ें तो परिणाम अलग होंगे। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: West Bengal: TMC की विजय रैली में बच्ची की मौत के बाद एक्शन में पुलिस, तीन और आरोपी किए गिरफ्तार
विज्ञापन

 

पिछले हफ्ते से शुरू हुआ विवाद 

दरअसल महाराष्ट्र में पिछले हफ्ते राज्य सरकार ने एक संशोधित आदेश जारी किया। इसमें कहा गया कि कक्षा 1 से 5 तक मराठी और अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों में  हिंदी को त्रिभाषा फार्मूले के तहत छात्रों को तीसरी भाषा के रूप में पढ़ाया जाएगा। हालांकि सरकार ने कहा है कि हिंदी को अनिवार्य नहीं बनाया जाएगा, लेकिन हिंदी के अलावा किसी अन्य भारतीय भाषा को पढ़ने के लिए स्कूल में प्रत्येक कक्षा में कम से कम 20 छात्रों की सहमति जरूरी होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मराठी भाषा के रक्षक को एकजुट होना होगा

महाजन ने कहा कि अगर खुद को मराठी भाषा के रक्षक समझने वाले नेता एक भी गलती करते हैं, तो इतिहास उसे दर्ज करेगा। अगर शिवसेना (उद्धव गुट) और मनसे साथ आते हैं और हिंदी की अनिवार्यता का विरोध करें, तो नतीजे अलग होंगे। हम आपस में लड़ते रहते हैं और यही हमारे विरोधी चाहते हैं। उन्होंने कहा कि मराठी मानूस थोड़ी वेदना में है। जो लोग मराठी भाषा के लिए कुछ करना चाहते हैं, वे इस लड़ाई को बेबस होकर देख रहे हैं। जब संकट दरवाजे पर हो और हम आपस में ही बैर पालें, तो भाषा और मराठी लोगों की रक्षा कौन करेगा?

मनसे और उद्धव गुट की शिवसेना के गठबंधन पर बोले महाजन 

उद्धव गुट की शिवसेना के साथ संभावित गठबंधन पर उन्होंने कहा कि वरिष्ठ मनसे नेता बाला नांदगांवकर ने उद्धव ठाकरे के निवास मातोश्री का दौरा किया, लेकिन दूसरी ओर से कोई भी राज ठाकरे से मिलने नहीं आया। उन्होंने कहा कि किसी को गतिरोध को तोड़ना चाहिए और गठबंधन के बारे में बातचीत को आगे बढ़ाना चाहिए। महाजन ने सत्तारूढ़ गठबंधन में शामिल दलों की आलोचना की और उन पर सत्ता में आने के लिए किसी भी स्तर तक गिरने का आरोप लगाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed