{"_id":"685a58cd207c00b6a202e838","slug":"west-bengal-police-in-action-after-the-death-of-a-girl-in-tmc-s-victory-rally-three-more-accused-arrested-2025-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"West Bengal: TMC की विजय रैली में बच्ची की मौत के बाद एक्शन में पुलिस, तीन और आरोपी किए गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
West Bengal: TMC की विजय रैली में बच्ची की मौत के बाद एक्शन में पुलिस, तीन और आरोपी किए गिरफ्तार
Tue, 24 Jun 2025 01:21 PM IST
बशु जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: बशु जैन
Updated Tue, 24 Jun 2025 01:21 PM IST
सार
कालीगंज में उपचुनाव में तृणमूल कांग्रेस की जीत के बाद आयोजित विजय रैली में हुए विस्फोट में एक नौ साल की बच्ची तमन्ना खातून की जान चली गई थी। अधिकारी ने बताया कि घटना के मामले में पहले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
पश्चिम बंगाल की कालीगंज विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में जीत के बाद तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की विजय रैली के दौरान बम विस्फोट में बच्ची की मौत के बाद पुलिस एक्शन में है। मामले में पुलिस ने तीन और लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि घटना में गिरफ्तार लोगों की कुल संख्या अब चार हो गई है।
कालीगंज में उपचुनाव में तृणमूल कांग्रेस की जीत के बाद आयोजित विजय रैली में हुए विस्फोट में एक नौ साल की बच्ची तमन्ना खातून की जान चली गई थी। अधिकारी ने बताया कि घटना के मामले में पहले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया था। अब तीन और लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि तमन्ना खातून को छर्रे लगने से चोटें आईं और जब उसे निकटतम चिकित्सा सुविधा में ले जाया गया तो उसे मृत घोषित कर दिया गया। बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हम विस्फोट के कारणों की जांच कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें: पूर्व सांसद अनंत कुमार हेगड़े के खिलाफ मामला दर्ज, परिवार को पीटने और धमकाने का आरोप
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि चारों पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है, जिसमें दंगा, जानबूझकर चोट पहुंचाना और गैर इरादतन हत्या का अपराध शामिल है। पुलिस ने कहा कि लड़की की हत्या मामले में ये चारों लोग मुख्य आरोपी हैं। हमारे पास उनके खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं। हम घटना में शामिल अन्य लोगों की तलाश कर रहे हैं।
सीएम ने दिए थे सख्त कार्रवाई के निर्देश
सोमवार को घटना की पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कड़ी निंदा की थी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही थी। सीएम ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा था कि मैं कृष्णानगर पुलिस जिले के बारोचंदगर में हुए विस्फोट में एक लड़की की मौत से स्तब्ध और बहुत दुखी हूं। दुख की इस घड़ी में मेरी प्रार्थनाएं और संवेदनाएं परिवार के साथ हैं। पुलिस जल्द से जल्द दोषियों के खिलाफ सख्त और निर्णायक कानूनी कार्रवाई करेगी।
ये भी पढ़ें: तीसरी भाषा फॉर्मूले पर संजय राउत ने सरकार को घेरा, कहा- मराठी भाषा का किया जा रहा अपमान
टीएमसी के अलीफा अहमद की हुई थी जीत
पश्चिम बंगाल की सीट पर हुए उपचुनाव में तृणमूल कांग्रेस ने बड़ी जीत दर्ज की थी। टीएमसी उम्मीदवार अलीफा अहमद ने 1,02,759 वोट हासिल कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के आशिष घोष को 50,049 वोटों से हरा दिया। भाजपा उम्मीदवार को 52,710 वोट मिले। वहीं, कांग्रेस के काबिल उद्दीन शेख को सिर्फ 28,348 वोट मिले और वह तीसरे स्थान पर रहे।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन