फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   MLC polls Updates: PM hails BJP performance in in Telangana Andhra Pradesh praises party workers efforts

MLC polls: तेलंगाना एमएलसी चुनावों में भाजपा के प्रदर्शन से PM मोदी गदगद; कार्यकर्ताओं के प्रयासों को सराहा

Thu, 06 Mar 2025 09:27 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 06 Mar 2025 09:27 AM IST
सार

पीएम मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, 'एमएलसी चुनावों में तेलंगाना भाजपा को इस तरह के अभूतपूर्व समर्थन के लिए मैं तेलंगाना के लोगों को धन्यवाद देता हूं। हमारे नवनिर्वाचित उम्मीदवारों को बधाई।' उन्होंने आंध्र प्रदेश में स्नातक एमएलसी चुनावों में एनडीए उम्मीदवारों की जीत की भी सराहना की।

विज्ञापन
MLC polls Updates: PM hails BJP performance in in Telangana Andhra Pradesh praises party workers efforts
PM Modi - फोटो : PTI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को तेलंगाना एमएलसी चुनावों में भाजपा के प्रदर्शन को लेकर खुशी जाहिर की। उन्होंने एमएलसी चुनावों में भाजपा को अभूतपूर्व समर्थन देने के लिए तेलंगाना के लोगों को धन्यवाद दिया। उन्होंने जनता जनार्दन के बीच कड़ी मेहनत करने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं की भी सराहना की। 

विज्ञापन


तेलंगाना में भाजपा ने तीन में से दो सीटें जीतीं
तेलंगाना में भाजपा ने विधान परिषद (एमएलसी) की तीन में से दो सीटें जीती हैं। पीएम मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, 'एमएलसी चुनावों में तेलंगाना भाजपा को इस तरह के अभूतपूर्व समर्थन के लिए मैं तेलंगाना के लोगों को धन्यवाद देता हूं। हमारे नवनिर्वाचित उम्मीदवारों को बधाई।' उन्होंने कहा कि मुझे हमारी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर बहुत गर्व है, जो लोगों के बीच कड़ी मेहनत कर रहे हैं।
विज्ञापन


भाजपा समर्थित उम्मीदवार ने भी चुनाव जीता
इससे पहले तेलंगाना विधान परिषद के शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा समर्थित उम्मीदवार ने जीत हासिल की थी। एक अन्य शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार विजयी हुआ था। भाजपा समर्थित मलका कोमरैया ने मेडक-निजामाबाद-आदिलाबाद-करीमनगर शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से जीत दर्ज की और निर्दलीय उम्मीदवार श्रीपाल रेड्डी पिंगिली ने वारंगल-खम्मम-नलगोंडा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से जीत हासिल की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंध्र प्रदेश एनडीए की जीत
एक अन्य पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी ने आंध्र प्रदेश में स्नातक एमएलसी चुनावों में एनडीए उम्मीदवारों की जीत की सराहना की। प्रधानमंत्री ने चुनावों में एनडीए उम्मीदवारों की जीत पर मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू की ओर से किए गए एक पोस्ट का जवाब देते हुए कहा, 'विजेता उम्मीदवारों को बधाई। केंद्र और आंध्र प्रदेश में एनडीए सरकारें राज्य के लोगों की सेवा करती रहेंगी और राज्य की विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगी।'


आंध्र प्रदेश में राजग उम्मीदवारों ने स्नातक एमएलसी चुनाव जीता
राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवार ए. राजेंद्र प्रसाद और पी. राजशेखरम ने आंध्र प्रदेश में स्नातक विधान परिषद सदस्य चुनाव जीत लिया है, जबकि शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र एमएलसी चुनाव में एक निर्दलीय उम्मीदवार ने जीत हासिल की है। मंगलवार को जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार प्रसाद ने आंध्र प्रदेश के अविभाजित कृष्णा-गुंटूर जिलों से स्नातक एमएलसी सीट जीती है। इसी प्रकार तेलुगु देशम पार्टी, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और जनसेना वाले राजग का प्रतिनिधित्व करने वाले पी. राजशेखरम ने अविभाजित पूर्वी और पश्चिमी गोदावरी जिलों से स्नातक एमएलसी चुनाव जीता। निर्दलीय उम्मीदवार जी श्रीनिवासुलु नायडू ने श्रीकाकुलम, विजयनगरम और विशाखापत्तनम के अविभाजित जिलों से शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की सीट हासिल की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed