फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   MIZORAM ELECTION 2018: NOT EASY FOR BJP

मिजोरम विधानसभा चुनावः आसान नहीं है भाजपा की राह  

Tue, 06 Nov 2018 05:39 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला
चुनाव डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 06 Nov 2018 05:39 PM IST
विज्ञापन
MIZORAM ELECTION 2018: NOT EASY FOR BJP
प्रतीकात्मक तस्वीर
पूर्वोत्तर के इस पर्वतीय राज्य में विधानसभा की 40 सीटों के लिए इस महीने की 28 तारीख को होने वाले चुनावों में भाजपा की राह आसान नहीं है। यहां मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) के तौर पर सहयोगी होने के बावजूद पार्टी अबकी अकेले ही मैदान में उतरी है। लेकिन यहां उसे अपनी हिंदुत्ववादी छवि से जूझना पड़ रहा है।  
विज्ञापन


राज्य की 87 फीसदी आबादी ईसाई है। ऐसे में पार्टी पर लगा हिंदुत्ववादी का ठप्पा ही उसकी राह का सबसे बड़ा रोड़ा है। हालांकि अबकी चर्चों के तमाम संगठन उसका पहले की तरह विरोध नहीं कर रहे हैं। बावजूद इसके कहीं न कहीं लोगों में उसे लेकर शंकाएं तो हैं ही। इस तथ्य के बावजूद कि वह पूर्वोत्तर के चार राज्यों में सत्ता में है और दो में सरकार में साझीदार है। भाजपा भी इस बात को समझती है।
विज्ञापन


लेकिन उसके नेताओं का दावा है कि राज्य के लोग अब समझ गए हैं कि भाजपा सबका साथ सबका विकास की नीति पर आगे बढ़ रही है। प्रदेश अध्यक्ष जे.वी.लूना कहते हैं कि पहले राज्य में पार्टी की छवि भले खराब थी। लेकिन अब धीरे-धीरे इसमें सुधार हो रहा है। अब यहां भाजपा अछूत नहीं रही।  भाजपा पांच बार यहां चुनाव लड़ने के बावजूद अपना खाता खोलने में नाकाम रही है। लेकिन अबकी पार्टी को इस राज्य से काफी उम्मीदें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते महीने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने यहां पार्टी के चुनाव अभियान की शुरुआत की थी। उन्होंने राजधानी में पार्टी के एक भ्वय दफ्तर का भी उद्घाटन किया है।  प्रदेश नेताओं का दावा है कि राष्ट्र की मुख्यधारा में शामिल होने के लिए लोग अबकी यहां भाजपा को ही चुनेंगे।


लूना कहते हैं कि लोग कांग्रेस और क्षेत्रीय दलों के भ्रष्टाचार से आजिज आ चुके हैं। लेकिन राजनीतिक पर्यवेक्षकों का कहना है कि भाजपा का यह दावा खोखला ही नजर आता है। यहां अब तक सत्ता कांग्रेस व एमएनएफ के बीच ही पाला बदलती रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed