{"_id":"5f4431168ebc3e410368452b","slug":"mizoram-body-seeks-apology-assam-rifles-for-molesting-women-violating","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिजोरम के संगठन ने छेड़छाड़ के लिए असम राइफल्स से माफी मांगने को कहा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मिजोरम के संगठन ने छेड़छाड़ के लिए असम राइफल्स से माफी मांगने को कहा
Tue, 25 Aug 2020 02:59 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एजल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एजल
Published by: Jeet Kumar
Updated Tue, 25 Aug 2020 02:59 AM IST
विज्ञापन
assam rifles
- फोटो : social media
मिजोरम के एक ताकतवर संगठन ने स्वाधीनता दिवस को राज्य के सीमावर्ती गांव में दो महिला से कथित छेड़छाड़ करने और कोविड-19 प्रोटोकॉल के उल्लंघन के लिए असम राइफल्स से माफी मांगने को कहा है।
विज्ञापन
देश के सबसे पुराने अर्धसैनिक बल ने हालांकि इन आरोपों को खारिज कर दिया है। दरअसल साढ़े चार लाख सदस्यों वाली यंग मिजो एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि यदि असम राइफल्स ने माफी नहीं मांगी तो इस माह के अंत तक वह ‘कड़ी कार्रवाई’ करेगी।
विज्ञापन
संगठन की ओर से कहा गया है कि असम राइफल्स के जवानों ने 15 अगस्त को चंफई जिले के सेसिह गांव में महिलाओं के साथ अभद्रता की। इस मामले में राज्य के मुख्यमंत्री जोरामथंगा ने यंग मिजो एसोसिएशन के साथ शनिवार को बैठक भी की थी। उसमें तय हुआ था कि राज्य सरकार और संगठन केंद्रीय गृह मंत्रालय को अलग-अलग पत्र लिखेंगे।
विज्ञापन