{"_id":"5be169ecbdec2269b642a834","slug":"mizoram-assembly-elections-2018-protest-to-remove-mizoram-chief-electoral-officer","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिजोरम के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को हटाने की मांग को लेकर उनके कार्यालय का घेराव","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मिजोरम के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को हटाने की मांग को लेकर उनके कार्यालय का घेराव
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, आइजॉल
Updated Tue, 06 Nov 2018 03:46 PM IST
विज्ञापन
भारत निर्वाचन आयोग (प्रतीकात्मक तस्वीर)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिजोरम में बड़ी सिविल सोसायटियों और छात्र संघों के एक संगठन ने राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) एस बी शशांक को हटाने की मांग को लेकर उनके कार्यालय का घेराव करने का आह्वान किया जिसके बाद मंगलवार को बड़ी संख्या में लोग उनके कार्यालय के बाहर इकट्ठा हुए।
निर्वाचन आयोग ने राज्य के प्रधान सचिव (गृह) ललनुनमाविया चुआउंगो को हटा दिया जिसके बाद एनजीओ कोर्डिनेशन कमिटी ने सोमवार शाम तक शशांक को हटाने की मांग की।
मीडिया के एक वर्ग का कहना है कि शशांक ने निर्वाचन आयोग में शिकायत की थी कि चुआउंगो चुनावी प्रक्रिया में हस्तक्षेप कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री ललथनहवला ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर कहा था, ‘‘चूंकि लोगों का मुख्य निर्वाचन अधिकारी एस बी शशांक पर से भरोसा उठ गया है तो 2018 विधानसभा चुनाव के सुचारू संचालन के लिए एकमात्र समाधान, सीईओ एस बी शशांक को फौरन पद से हटाना होगा।’’
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि सीईओ अपने घर में है और वह कार्यालय नहीं आए। मिजोरम की 40 सदस्यीय विधानसभा के लिए 28 नवंबर को चुनाव है। (इनपुट:भाषा)