फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mission 2024: BJP to reach out to 'GYAN' to achieve target of 400 paar in general Election

लोकसभा चुनाव 2024: 'मिशन ज्ञान' के जरिए चार वर्गों को साधेगी BJP, PM मोदी-अमित शाह की होगी ताबड़तोड़ रैलियां

Thu, 22 Feb 2024 11:04 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आदर्श शर्मा Updated Thu, 22 Feb 2024 11:04 PM IST
सार

आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अपना मास्टर प्लान तैयार कर लिया है। 'मिशन ज्ञान' के जरिए गरीब, युवा, अन्नदाता, नारी चार वर्गों  को साधने की भाजपा तैयारी कर रही है। जिसके लिए भाजपा के शीर्ष नेताओं की ताबड़तोड़ रैलियां आयोजित की जाएंगी। 

विज्ञापन
Mission 2024: BJP to reach out to 'GYAN' to achieve target of 400 paar in general Election
bjp flag

विस्तार

आगामी लोकसभा चुनाव के लिए सभी दलों ने कमर कस ली है। विपक्षी गठबंधन इंडिया में भी सीट बंटवारे को लेकर लगातार मंथन जारी है। इसी बीच, भाजपा अपने तीसरे कार्यकाल के लिए जीत दर्ज करने के लिए चुनावी मैदान में उतरेगी। इसके लिए भाजपा ने चुनावी प्लान और संकल्प तैयार कर लिया है। आम चुनाव में 400 पार के लक्ष्य को हासिल करने के लिए भाजपा गरीब, युवा, किसान और महिला मतदाताओं को साधने की तैयारी कर रही है। 
विज्ञापन


400 पार के लक्ष्य को हासिल करने का तैयार किया प्लान
लोकसभा में दूसरे कार्यकाल के अंतिम सत्र में पीएम मोदी ने अपने भाषण के दौरान भाजपा 370 प्लस और एनडीए 400 पार के लक्ष्य की बात कही थी। जिसके बाद से ही पार्टी नेता इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए जी-तोड़ मेहनत करने के लिए जुट चुके हैं। पार्टी के आलाकमान ने पीएम द्वारा गढ़े गए शब्द GYAN(ज्ञान) को अपना लक्ष्य बना लिया है। जिसके जरिए आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा जीत दर्ज करना चाहती है। जी का मतलब गरीब, वाई का मतलब युवा, ए का मतलब अन्नदाता यानि किसान और एन का मतलब नारी से है। 
विज्ञापन


गरीब,युवा,अन्नदाता,नारी वर्गों के मतदाताओं को साधेगी भाजपा
इससे पहले मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ जैसे प्रमुख राज्यों में अपनी जीत के बाद दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधन करते हुए भी पीएम मोदी ने गरीबों, युवाओं, किसानों और महिलाओं को देश की केवल चार जातियों कहा था। पार्टी अब 'ज्ञान' की दिशा में अपनी पहुंच को आगे बढ़ाने की योजना बना रही है। भाजपा से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, भाजपा इसके लिए एक खास प्लान कर रही है, जिसके जरिए देश की आधी आबादी को साधा जा सके। पार्टी सूत्रों के मुताबिक 'मिशन ज्ञान' के जरिए ही भाजपा चुनावी चुनौतियों को साधने की तैयारी कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मिशन ज्ञान के तहत देशभर में होगी ताबड़तोड रैलियां
मिशन ज्ञान के चार वर्गों गरीब, युवा, अन्नदाता, नारी तक पहुंच बनाने के लिए भाजपा के शीर्ष नेता मैदान में उतरेंगे और ताबड़तोड़ चुनावी प्रचार करेंगे। जिसमें पीएम मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह और जेपी नड्डा प्रमुख होंगे। 'मिशन ज्ञान' को आगे बढ़ाने और पूरा करने का जिम्मा भाजपा के दिग्गजों और वरिष्ठों को दिया गया है। जिनमें पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सुनील बंसल, उपाध्यक्ष बिजयंत (जय) पांडा, महासचिव तरुण चुघ और शिवप्रकाश शामिल हैं। सूत्रों की मानें तो पीएम मोदी पश्चिम बंगाल से देशभर की महिलाओं को संबोधित करेंगे, हालांकि अभी जनसभा की तारीख तय नहीं की गई है। 


हर वर्गों को जनसभाओं के जरिए साधेगी भाजपा
तीन मार्च को छत्तीसढ़ के रायपुर में किसानों को राजनाथ सिंह संबोधित करेंगे। वहीं चार मार्च को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा युवाओं को नागपुर में संबोधित करेंगे। पांच मार्च को ओबीसी महासभा में पिछड़े वर्गों को अमित शाह संबोधित करेंगे। सात मार्च को जेपी नड्डा अनुसूचित जाति से जुड़े मतदाताओं के कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। 'मिशन ज्ञान' के तहत पार्टी का आउटरीच 10 मार्च तक खत्म हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed