फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Systemic failure of govt, says former Odisha CM Naveen Patnaik after girl set on fire in Puri

Odisha: 'शासन की विफलता, जवाब चाहती है जनता', पुरी में लड़की को आग लगाने की घटना पर बोले पूर्व CM नवीन पटनायक

Sat, 19 Jul 2025 04:26 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर। Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 19 Jul 2025 04:26 PM IST
सार

Odisha: ओडिशा के पुरी में एक 16 वर्षीय लड़की को दिनदहाड़े आग लगाए जाने की घटना को पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने शासन की विफलता करार दिया। उन्होंने कहा कि राज्य में आए दिन ऐसी घटनाएं हो रही हैं और सरकार की लापरवाही के चलते अपराधी बेखौफ हैं। ओडिशा अब महिलाओं के लिए सुरक्षित नहीं है। पीड़िता का भुवनेश्वर स्थित एम्स में उपचार चल रहा है। 

विज्ञापन
Systemic failure of govt, says former Odisha CM Naveen Patnaik after girl set on fire in Puri
नवीन पटनायक - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने पुरी जिले में एक युवती को कथित तौर पर आग लगाने की घटना को लेकर सत्तारूढ़ भाजपा सरकार की कड़ी आलोचना की और इसे शासन की विफलता करार दिया। बीजू जनता दल (बीजद) के प्रमुख ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, पुरी जिले के बलंगा इलाके में एक युवती को आगे लगाने की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। दिनदहाड़े उनकी हत्या का प्रयास हुआ। मैं इस जघन्य कृत्य की कड़ी निंदा करता हूं। 
विज्ञापन


पटनायक ने आगे कहा, यह घटना एक हफ्ते के भीतर यह घटना हुई है। इससे पहले गोपालपुर की खौफनाक घटना के एक महीने के बाद एफएम कॉलेज की एक युवती को भी जब हर दरवाजा खटखटाने के बाद भी न्याय नहीं मिला, तो उसने खुद को आग लगा दी थी। महिलाओं के खिलाफ ऐसी अकल्पनीय घटनाएं अब पूरे ओडिशा से रोजाना सामने आ रही हैं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: ममता बनर्जी के आरोपों पर हिमंत बिस्व सरमा का पलटवार, कहा- हमारी लड़ाई घुसपैठ के खिलाफ है
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार से जवाब चाहती हैं लड़कियां और महिलाएं: पटनायक
उन्होंने आगे कहा, ये अलग-अलग हिंसा के मामले नहीं हैं। इतनी बार ऐसी घटनाएं होना सरकार की प्रणाली में गहरी कमी को दर्शाता है। इससे पता चलता है कि मौजूदा सरकार में अपराधी निडर हो गए हैं और उन्हें सजा मिलने की चिंता नहीं है। यह दिखाता है कि सरकार की लापरवाही और राजनीतिक संरक्षण के कारण ओडिशा महिलाओं के लिए बहुत असुरक्षित हो रहा है। क्या ओडिशा सरकार इस गहरी नींद से जागेगी और जल्दी कार्रवाई करेगी ताकि अपराधियों को पकड़ा जा सके? और सबसे जरूरी बात, क्या सरकार ऐसे हादसों को दोबारा होने से रोकने के लिए कदम उठाएगी? ओडिशा की लड़कियां और महिलाएं इसका जवाब चाहती हैं।

घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कानून बनाए सरकार: कांग्रेस
कांग्रेस ने भी राज्य सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि सरकार इन घटनाओं के प्रति संवेदनशील नहीं है। पार्टी के नेता श्रीकांत जेना ने कहा, ऐसी घटनाएं लगातार हो रही हैं। लड़की 12वीं की छात्रा है। मुझे पता चला है कि वह ट्यूशन क्लास से लौट रही थी, जब 2-4 लड़कों ने उस पर केरोसिन डालकर आग लगा दी। डॉक्टर उसे बचाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं और मुझे उम्मीद है कि वह ठीक हो जाएगी। लेकिन चाहे मुख्यमंत्री हों या प्रशासन, उनमें कोई संवेदनशीलता नहीं दिख रही। राज्य में रोजाना ऐसी घटनाएं हो रही हैं। हम इसकी कड़ी निंदा करते हैं। मुझे उम्मीद है कि सरकार ऐसा कानून लाएगी जिससे ऐसे लोगों में डर पैदा हो। तभी ये घटनाएं रुकेंगी, अन्यथा नहीं। 


ये भी पढ़ें: भाषा पर राजनीति तेज: हिमंत बिस्व सरमा पर ममता बनर्जी का हमला, बोलीं- असम में बांग्लाभाषियों को डराया जा रहा

पीड़िता का भुवनेश्वर के एम्स में चल रहा उपचार: जिला मजिस्ट्रेट
पुरी जिले के जिला मजिस्ट्रेट चंचल राणा ने बताया कि पुरी जिले के निमापाड़ा ब्लॉक में बालांडा थाना क्षेत्र के तहत एक 16 वर्षीय लड़की को कुछ बदमाशों ने कथित तौर पर आग लगा दी। गंभीर रूप से जलने के कारण इस नाबालिग लड़की को भुवनेश्वर के एम्स में भर्ती कराया गया है। अधिकारी ने कहा, हमें निमापाड़ा ब्लॉक के बालांडा थाना क्षेत्र में हुई इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना की सूचना मिली है, जिसमें एक लड़की को आग लगा दी गई है। उसके गंभीर रूप से जलने से घाव हुए हैं। हमने एम्स से संपर्क किया है और वहां उसका उपचार और आपातकालीन देखभाल के इंतजाम कर दिए गए हैं। 

उप मुख्यमंत्री परिदा ने भी घटना पर दुख जताया
चंचल राणा ने आश्वासन दिया कि प्रशासन उपचार के लिए आर्थिक मदद देगा। उन्होंने कहा कि पुलिस दोषियों के खिलाफ जरूरी कार्रवाई करेगी। उन्होंने कहा, पुलिस और जिला प्रशासन ने इस मामले को बहुत गंभीरता से लिया है। वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर भेजे गए हैं। जिला प्रशासन और सरकार की ओर से सभी प्रकार की आर्थिक सहायता  प्रदान की जाएगी। हम उम्मीद करते हैं और प्रार्थना करते हैं कि वह जल्दी ठीक हो जाए। पुलिस सभी आवश्यक कदम उठाएगी। ओडिशा के उप मुख्यमंत्री पार्वती परिदा ने इस घटना पर गहरा दुख जताया और कहा कि अपराधियों के खिलाफ सख्त सजा दी जाएगी।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed