{"_id":"593e58bd1126f4c90b8b4647","slug":"misa-bharti-again-did-not-appear-in-front-of-it-department","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयकर विभाग के सामने फिर नहीं पेश हुई मीसा भारती","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
आयकर विभाग के सामने फिर नहीं पेश हुई मीसा भारती
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
Updated Mon, 12 Jun 2017 04:28 PM IST
विज्ञापन
मीसा भारती
- फोटो : getty images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बेटी मीसा भारती और दामाद शैलेश कुमार को आज आयकर विभाग के सामने पेश होना था, लेकिन वह आज भी पेश नहीं हुई। आयकर विभाग उनसे बेनामी संपत्ती के मामले में पुछताछ के लिए बुलाया था। यह दूसरी बार है जब मीसा भारती ने आयर विभाग के नोटिस के बाद भी पेश नहीं हुई हैं। इससे पहले आयकर विभाग ने मीसा भारती और उनके पति को 6 जून को पेश होने के लिए कहा था। मीसा के पेश ना होने पर आयकर विभाग ने उन पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया था।
विज्ञापन
बता दें कि आयकर विभाग ने मीसा भारती और पति शैलेश कुमार को समन भेजा था। इससे पहले मई में मीसा भारती के सीए राजेश अग्रवाल को ईडी ने गिरफ्तार किया था। कई हजार करोड़ के घोटाले के मामले में यह गिरफ्तारी हुई थी।
विज्ञापन
बता दें कि लालू यादव की बेटी मीसा और दामाद शैलेश कुमार पर महंगी संपत्तियों को सस्ती कीमत में खरीदने का आरोप है। यादव की बड़ी बेटी मीसा भारती और उनके पति शैलेश कुमार ने दिल्ली में इंदिरा गांधी एयरपोर्ट के पास एक फॉर्महाउस मजह 1.41 करोड़ रुपए में खरीदी, जबकि इसकी कीमत करीब 100 करोड़ की बताई जा रही है। इतना ही नहीं इस दंपति ने सैनिक फार्म्स में भी एक फॉर्महाउस खरीदा।
विज्ञापन