{"_id":"5f7cebee8ebc3e9bbb18cb75","slug":"minority-affairs-minister-mukhtar-abbas-naqvi-says-99-navodaya-schools-being-built-in-backward-and-minority-dominated-areas","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिछड़े और अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्रों में बनाए जा रहे 99 नवोदय विद्यालय : नकवी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पिछड़े और अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्रों में बनाए जा रहे 99 नवोदय विद्यालय : नकवी
Wed, 07 Oct 2020 03:43 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 07 Oct 2020 03:43 AM IST
विज्ञापन
केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय देश भर में कमजोर, पिछड़े और अल्पसंख्यक क्षेत्रों में 99 जवाहर नवोदय विद्यालयों का निर्माण कर रहा है। अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने मंगलवार को कहा कि इनमें से कई जवाहर नवोदय विद्यालयों का निर्माण शिक्षा मंत्रालय और अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है।
विज्ञापन
नकवी ने यह टिप्पणी केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक के साथ झारखंड के पाकुड में नए जवाहर नवोदय विद्यालय का वीडियो कांफ्रें स के जरिये शिलान्यास करते हुए की।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इस विद्यालय का निर्माण अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय द्वारा प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम (पीएमजेवीके) के तहत किया जा रहा है।
नकवी ने कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय और अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय द्वारा पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर और हावड़ा; अरुणाचल प्रदेश के पश्चिम कामेंग; मिजोरम के मामित में 4 जवाहर नवोदय विद्यालय का निर्माण संयुक्त रूप से किया जा रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रें स के जरिये अपने संबोधन में कहा कि इन जवाहर नवोदय विद्यालयों के निर्माण के लिए अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय 244 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान कर रहा है।
इसके अलावा अन्य स्थानों पर भी केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय, शिक्षा मंत्रालय के साथ मिलकर जवाहर नवोदय विद्यालयों का निर्माण कराएगा। उन्होंने कहा कि इतिहास में पहली बार शिक्षा मंत्रालय देश भर में पिछड़े, कमजोर और अल्पसंख्यक केंद्रित क्षेत्रों में 99 जवाहर नवोदय विद्यालयों का निर्माण कर रहा है।
नकवी ने कहा कि अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय ने पिछड़े और अल्पसंख्यक बाहुल्य क्षेत्रों में जवाहर नवोदय विद्यालयों में 1,173 स्मार्ट कक्षाएं बनाने हेतु 36 करोड़ रुपये प्रदान किए हैं। नकवी ने कहा कि ये जवाहर नवोदय विद्यालय देश के ग्रामीण क्षेत्रों में पिछड़े और अल्पसंख्यक वर्ग के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण और सस्ती शिक्षा उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।