फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Minority Affairs Minister Kiren Rijiju launches Haj Suvidha App 2.0 for ease of pilgrim

Ministry of Minority Affairs: मंत्री रिजिजू ने हज सुविधा एप 2.0 लॉन्च किया, यात्रा होगी सुगम

Sun, 24 Nov 2024 02:05 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sun, 24 Nov 2024 02:05 AM IST
सार

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने हज सुविधा एप 2.0 लॉन्च किया। इस दौरान उन्होंने हज यात्रा को बेहतर बनाने के लिए किए गए सुधारों का जिक्र किया, जिसमें विवेकाधीन कोटा को हटाना और मेहरम के बिना महिलाओं तीर्थयात्रियों के लिए विशेष सुविधाओं का प्रावधान शामिल है।

विज्ञापन
Minority Affairs Minister Kiren Rijiju launches Haj Suvidha App 2.0 for ease of pilgrim
किरेन रिजिजू - फोटो : X/@RijijuOffice

विस्तार

अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय ने शनिवार को नए संस्करण के साथ तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए हज सुविधा एप 2.0 लॉन्च किया। इस ऐप के माध्यम से हवाई यात्रा के विवरण और मक्का मदीने से जुड़ी जानकारी ली जा सकती है। इसके अलावा, यह एप भारतीय तीर्थयात्रियों के लिए चिकित्सा इतिहास और स्वास्थ्य सलाह जैसी महत्वपूर्ण सुविधाएं प्रदान करेगा। 

विज्ञापन


इस एप को अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने लॉन्च किया। उन्होंने अल्पसंख्यक मामलों के राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन और भारतीय हज समिति के अध्यक्ष अब्दुल्लाकुट्टी सहित अन्य की उपस्थिति में राज्य और केंद्रशासित प्रदेश हज समितियों के अध्यक्षों के सम्मेलन का उद्घाटन किया। 
विज्ञापन


भारत-सऊदी के बीच मजबूत संबंधों की आधारशिला है हज
अपने संबोधन में, केंद्रीय मंत्री रिजिजू ने कहा कि हज यात्रा भारत सरकार द्वारा अपनी सीमाओं से परे सालाना चलाया जाने वाला सबसे बड़ा लॉजिस्टिक ऑपरेशन है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि हज लंबे समय से भारत और सऊदी अरब के बीच मजबूत द्विपक्षीय संबंधों की आधारशिला रहा है। इस दौरान उन्होंने हज यात्रा को बेहतर बनाने के लिए किए गए सुधारों का जिक्र किया, जिसमें विवेकाधीन कोटा को हटाना और मेहरम के बिना महिलाओं तीर्थयात्रियों के लिए विशेष सुविधाओं का प्रावधान शामिल है। मेहरम में सगे भाई, माता-पिता, चाचा-दादा जैसे परिजन आते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हज 2025 के लिए नए उपायों की दी गई जानकारी
राज्य मंत्री कुरियन ने हज 2025 के लिए लागू किए जा रहे नए उपायों के बारे में बात की, जो भारतीय तीर्थयात्रियों की सुविधा को बढ़ाने के लिए डिजाइन किए गए हैं। जिनमें मक्का और मदीना में नई लिफ्टों वाली आधुनिक इमारतें और नई बसों की शुरुआत शामिल हैं। हज सुविधा एप 2.0, 2024 में हज सुविधा एप 1.0 की सफलता के बाद अब एक नया और बेहतर संस्करण है, जो तीर्थयात्रियों की यात्रा को और भी आसान बनाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed