फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   minor girl threw the newborn after giving birth in surat gujarat

Gujarat: नाबालिग लड़की ने जन्म देने के तुरंत नवजात को इमारत से फेंका, 20 साल के लड़के के साथ रिलेशनशिप में थी

Tue, 13 Dec 2022 08:55 PM IST
Jeet Kumar पीटीआई, सूरत
पीटीआई, सूरत Published by: Jeet Kumar Updated Tue, 13 Dec 2022 08:55 PM IST
सार

सोमवार को सुबह कुछ लोगों ने सूरत के मगदल्ला इलाके में एक नवजात को सड़क पर पड़ा देखा। कुछ लोग उसको अस्पताल में लेकर गए लेकिन डॉक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
minor girl threw the newborn after giving birth in surat gujarat
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुजरात के सूरत से एक बेहद हैरान कर देने वाली खबर सामने आई हैं। यहां एक 15 साल की लड़की की अपने ही नवजात बच्चे को एक इमारत से फेंककर मार डाला। पुलिस ने मंगलवार को इस मामले का खुलासा करते हुए बताया कि लड़की एक 20 साल के लड़के के साथ रिलेशनशिप में थी, जिस कारण वह गर्भवती हो गई। 

विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया कि सोमवार को सुबह कुछ लोगों ने सूरत के मगदल्ला इलाके में एक नवजात को सड़क पर पड़ा देखा। कुछ लोग उसको अस्पताल में लेकर गए लेकिन डॉक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचित किया। 
विज्ञापन


पुलिस ने छानबीन करना शुरू की तो सीसीटीवी फुटेज की मदद से मामले को सुलझा लिया कि नाबालिग लड़की ने ही नवजात को इमारत के ऊपर से फेंक दिया था। पुलिस ने स्थानीय लोगों से पूछताछ के बाद उस लड़की का पता लगाया। लड़की ने पुलिस को बताया कि उसने सोमवार की तड़के बच्चे को जन्म देने के तुरंत बाद एक इमारत से फेंक दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला पता चलने के बाद, पुलिस ने नाबालिग लड़की पर भारतीय दंड संहिता की धारा 315 (बच्चे को जिंदा पैदा होने से रोकने या उसके जन्म के बाद उसकी मौत का कारण बनने के इरादे से किया गया कृत्य) के तहत मामला दर्ज किया। वहीं डीसीपी ने कहा कि 20 वर्षीय युवक के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed