{"_id":"694e9ebd94381aa3d3004e2c","slug":"ministry-says-indian-railways-plans-to-double-originating-train-capacity-in-48-major-cities-by-2030-ministry-2025-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Railway: 2030 तक 48 शहरों में ट्रेनों की क्षमता दोगुनी करेगा रेलवे, भीड़ से निपटने के लिए मास्टर प्लान तैयार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Railway: 2030 तक 48 शहरों में ट्रेनों की क्षमता दोगुनी करेगा रेलवे, भीड़ से निपटने के लिए मास्टर प्लान तैयार
Fri, 26 Dec 2025 08:13 PM IST
हिमांशु चंदेल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: हिमांशु चंदेल
Updated Fri, 26 Dec 2025 08:13 PM IST
सार
रेलवे मंत्रालय ने घोषणा की है कि 2030 तक देश के 48 प्रमुख शहरों से चलने वाली ट्रेनों की क्षमता दोगुनी की जाएगी। इसके लिए नए प्लेटफॉर्म, टर्मिनल, मेगा कोचिंग कॉम्प्लेक्स और मेंटेनेंस सुविधाएं विकसित होंगी। योजना को चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा।
विज्ञापन
भारतीय रेलवे
- फोटो : Adobe Stock
विस्तार
देश में लगातार बढ़ रही रेल यात्रा की मांग को देखते हुए भारतीय रेलवे ने बड़ी योजना तैयार की है। रेलवे मंत्रालय का कहना है कि आने वाले वर्षों में यात्रियों की संख्या तेजी से बढ़ेगी और इसे संभालने के लिए बड़े शहरों से चलने वाली ट्रेनों की क्षमता बढ़ाना जरूरी हो गया है।
विज्ञापन
रेलवे मंत्रालय ने बताया कि 2030 तक देश के 48 प्रमुख शहरों में ट्रेनों की ‘ओरिजिनेटिंग कैपेसिटी’ यानी वहां से शुरू होने वाली ट्रेनों की संख्या को दोगुना करने का लक्ष्य तय किया गया है। इसके लिए मौजूदा रेलवे ढांचे को मजबूत किया जाएगा और नए टर्मिनल व सुविधाएं विकसित की जाएंगी, ताकि भविष्य की जरूरतों को समय रहते पूरा किया जा सके।
विज्ञापन
स्टेशनों और टर्मिनलों का विस्तार
मंत्रालय के अनुसार, इस योजना के तहत मौजूदा टर्मिनलों पर नए प्लेटफॉर्म जोड़े जाएंगे। इसके साथ ही शहरों के आसपास नए टर्मिनल विकसित किए जाएंगे, ताकि दबाव केवल एक स्टेशन पर न पड़े। उदाहरण के तौर पर पुणे में मुख्य स्टेशन के साथ हडपसर, खड़की और आलंदी जैसे स्टेशनों को भी क्षमता बढ़ाने के लिए शामिल किया गया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- कांग्रेस में शामिल हुए शरद गुट के नेता प्रशांत जगताप; एनसीपी के साथ गठबंधन का कर रहे थे विरोध
मेंटेनेंस और कोचिंग सुविधाओं पर जोर
रेलवे ट्रेनों की संख्या बढ़ाने के साथ-साथ उनके रखरखाव की व्यवस्था भी मजबूत करेगा। इसके लिए मेगा कोचिंग कॉम्प्लेक्स और नई मेंटेनेंस सुविधाएं बनाई जाएंगी। साथ ही ट्रैफिक से जुड़े कार्यों के जरिए सेक्शन कैपेसिटी बढ़ाई जाएगी, ताकि ट्रेनों का संचालन बिना रुकावट हो सके।
तुरंत, अल्पकालिक और दीर्घकालिक योजना
रेलवे मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि यह योजना चरणबद्ध तरीके से लागू होगी। कार्यों को तीन श्रेणियों—तत्काल, अल्पकालिक और दीर्घकालिक में बांटा जाएगा। हालांकि लक्ष्य 2030 का है, लेकिन अगले पांच वर्षों में ही क्षमता में क्रमिक बढ़ोतरी की जाएगी, ताकि यात्रियों को इसका लाभ तुरंत मिल सके।
48 शहरों पर विशेष फोकस
दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, हैदराबाद, बंगलूरू, पटना, पुणे, मथुरा, आगरा और लुधियाना जैसे बड़े शहरों के लिए अलग-अलग विस्तृत योजना तैयार की जाएगी। रेलवे मंत्रालय का कहना है कि केवल टर्मिनल ही नहीं, बल्कि पूरे डिवीजन में ट्रेनों की क्षमता बढ़ाने पर ध्यान दिया जाएगा, ताकि ऑपरेशनल बाधाएं भी दूर हो सकें।
अन्य वीडियो-
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन