फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ministry of Railways will send back proposals rejected by PM

पीएम की ओर से खारिज प्रस्तावों को फिर भेजेगा रेल मंत्रालय, ज्यादा लागत की वजह से हो चुकी हैं खारिज

Thu, 12 Apr 2018 01:55 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Updated Thu, 12 Apr 2018 01:55 AM IST
विज्ञापन
Ministry of Railways will send back proposals rejected by PM
indian railway

रेल मंत्रालय अपने खारिज हो चुके बड़े प्रस्तावों को पुनर्विचार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास भेजेगा। पिछले महीने पीएम ने रेल मंत्रालय के तीन बड़े प्रस्तावों को खारिज कर दिया था। इनमें रेलवे के 100 प्रतिशत विद्युतीकरण, 78 हजार करोड़ की अनुमानित लागत से सिग्नल प्रणाली का आधुनिकीकरण और मुंबई के छत्रपति शिवाजी टर्मिनस को पहले संग्रहालय सह स्टेशन के तौर पर विकसित करने का प्रस्ताव शामिल था। 

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, रेलवे विद्युतीकरण परियोजना समय से चल रही है। इसका बड़ा हिस्सा पूरा हो चुका है। अब प्रधानमंत्री को समझाने की कोशिश की जाएगी कि इस परियोजना पर आगे बढ़ा जा सकता है। 
विज्ञापन


मंत्रालय ने फैसला किया है कि बाकी बचे 30 हजार किमी बड़ी लाइन के विद्युतीकरण के जरिये 2020 तक इस परियोजना को 100 प्रतिशत पूरा कर लिया जाएगा। इससे ईंधन पर हर साल खर्च होने वाले 10,500 करोड़ रुपये की बचत होगी। वहीं, सिग्नल प्रणाली के आधुनिकीकरण से आवागमन की रफ्तार बढ़ेगी और दुर्घटनाएं घटेंगी। प्रधानमंत्री ने इस परियोजना को ज्यादा लागत के कारण खारिज कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed