फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ministry of Petroleum has set up a high level committee to enquire into stranding of ONGC Barge P305 in cyclone tauktae

ताउते चक्रवात : समुद्र में डूबे जहाज मामले की होगी जांच, सरकार ने किया उच्च स्तरीय समिति का गठन

Wed, 19 May 2021 09:24 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 19 May 2021 09:24 PM IST
सार

ओएनजीसी के बार्ज पी-305 पर फंसे 273 लोगों में से 186 को नौसेना के बहादुर जवानों ने बचा लिया गया है। 26 लोगों के शव बरामद किए गए हैं। जबकि 81 लोग अब भी लापता हैं, जिन्हें बचाने के लिए राहत व तलाश अभियान जारी है।

विज्ञापन
Ministry of Petroleum has set up a high level committee to enquire into stranding of ONGC Barge P305 in cyclone tauktae
पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान

विस्तार

चक्रवाती तूफान 'ताउते' के ताडंव के बीच मुंबई से 175 किलोमीटर दूर अरबियन सागर में ओएनजीसी के जहाज पी-305 डूबने के बाद पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने जांच के आदेश दिए हैं। इसके लिए एक उच्च स्तरीय समिति का गठन भी किया गया है। इस समिति में शिपिंग के महानिदेशक अमिताभ कुमार, हाइड्रोकार्बन के महानिदेशक एससीएल दास और रक्षा मंत्रालय के संयुक्त सचिव नाजली जाफरी शायिन शामिल हैं। यह समिति एक महीने के भीतर अपनी रिपोर्ट देगी।

विज्ञापन


बता दें कि ताउते तूफान के तांडव के बीच मुंबई से 175 किलोमीटर दूर समुद्र में बार्ज पी-305 पर फंसे 273 लोगों में से 186 को नौसेना के बहादुर जवानों ने बचा लिया गया है। 26 लोगों के शव बरामद किए गए हैं। जबकि 81 लोग अब भी लापता हैं, जिन्हें बचाने के लिए राहत व तलाश अभियान जारी है। नौसेना ने बुधवार को बयान जारी कर यह जानकारी दी। इस घटना के मद्देनजर पीएम मोदी ने अधिकारियों से बातचीत की। साथ ही, हालात का जायजा लिया।
विज्ञापन


नौसेना के एक अधिकारी ने बताया कि ताउते तूफान के तांडव के बीच मुंबई के समुद्र में फंसे 4 जहाजों पर सवार 713 लोगों में से 620 लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया है। अधिकारी ने बताया कि 713 कर्मियों को ले जा रहे तीन बार्ज और एक ऑयल रिग सोमवार को समुद्र में फंस गए थे। इनमें 273 लोगों को ले जा रहा बार्ज पी305, 137 कर्मियों को ले जा रहा जीएएल कंस्ट्रक्टर और एसएस-3 बार्ज शामिल है, जिसमें 196 कर्मी मौजूद थे। साथ ही 'सागर भूषण' ऑयल रिग भी समुद्र में फंस गया था, जिसमें 101 कर्मी मौजूद थे। इसमें से बार्ज P305 डूब गया है, जिस पर सवार 81 लोग अभी भी लापता हैं, जिन्हें बचाने के लिए तलाशी अभियान जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed