फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ministry of Defence Bonus announced Army personnel in Air Force Navy to get 40 days salary know details

Ministry of Defence: आर्मी, वायु सेना और नौसेना के इन कर्मियों के लिए बोनस की घोषणा, मिलेगा 40 दिन का वेतन

Jitendra Bhardwaj जितेंद्र भारद्वाज
Updated Thu, 14 Nov 2024 03:11 PM IST
सार

रक्षा मंत्रालय ने पात्र रक्षा नागरिक कर्मचारियों के लिए बोनस की घोषणा की है। सरकार 40 दिनों का बोनस देगी। संपूर्ण व्यय वित्तीय वर्ष 2024-2025 के लिए स्वीकृत बजट अनुदान से और बिना किसी अतिरिक्त लागत के पूरा किया जाना है। यह आदेश, वित्त मंत्रालय (व्यय विभाग) की सहमति से जारी किया गया है।

विज्ञापन
Ministry of Defence Bonus announced Army personnel in Air Force Navy to get 40 days salary know details
केंद्र सरकार ने बोनस का आदेश जारी किया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रक्षा मंत्रालय ने भारतीय सेना, वायु सेना और नौसेना के पात्र रक्षा नागरिक कर्मचारियों के लिए बोनस की घोषणा की है। इसके तहत 40 दिन के वेतन का भुगतान किया जाएगा। इस बोनस को 'उत्पादकता से जुड़ा बोनस' (पीएलबी) कहा जाता है। वित्तीय वर्ष 2023-2024 के लिए तीनों सेनाओं के सभी पात्र जीपी 'बी' (अराजपत्रित) और जीपी 'सी' (अराजपत्रित) कर्मचारी, जो लेखा वर्ष 2023-2024 के लिए पीएलबी योजना के अंतर्गत आते हैं, उन्हें बोनस का फायदा मिलेगा।
विज्ञापन


रक्षा मंत्रालय ने वित्तीय वर्ष 2023-2024 के लिए सेना आयुध कोर (एओसी) / भारतीय सेना के पात्र रक्षा नागरिक कर्मचारियों के लिए उत्पादकता से जुड़े बोनस की घोषणा की है। एओसी/भारतीय सेना के पात्र औद्योगिक नागरिक कर्मचारियों को वित्तीय वर्ष 2023-2024 के लिए बतौर उत्पादकता से जुड़े बोनस (पीएलबी) के रूप में 40 दिनों के वेतन का भुगतान किया जाएगा। एओसी/भारतीय सेना के सभी पात्र जीपी 'बी' (अराजपत्रित) और जीपी 'सी' (अराजपत्रित) कर्मचारी, जो लेखा वर्ष 2023-2024 के लिए पीएलबी योजना के अंतर्गत आते हैं, उन्हें बोनस का फायदा मिलेगा। 7000/- रुपये (7000×40/30.4) की गणना सीमा और पीएलबी योजना के अन्य नियम और शर्तें अपरिवर्तित रहेंगी। 
विज्ञापन


कैजुअल मजदूर को लेखांकन वर्ष 2023-2024 के लिए 'पीएलबी', 1200 रुपये प्रति माह (1200×40/30.4) की अनुमानित मजदूरी पर भुगतान किया जाएगा। हालांकि, ऐसे मामलों में जहां वास्तविक मजदूरी 1200/- रुपये प्रति माह से कम हो जाती है, राशि की गणना वास्तविक मासिक मजदूरी पर की जाएगी। अन्य शर्तें अपरिवर्तित रहेंगी। इस खाते पर हुआ व्यय, संबंधित शीर्षों के तहत रक्षा सेवा अनुमानों से डेबिट किया जाएगा, जिसमें इन कर्मचारियों के वेतन और भत्ते डेबिट किए जाते हैं। पीएलबी के भुगतान पर संपूर्ण व्यय वित्तीय वर्ष 2024-2025 के लिए स्वीकृत बजट अनुदान से और बिना किसी अतिरिक्त लागत के पूरा किया जाना है। पीएलबी बोनस देने का यह आदेश, वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग की सहमति से जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय वायु सेना के पात्र औद्योगिक नागरिक कर्मचारियों के लिए उत्पादकता से जुड़ा बोनस (वित्तीय वर्ष 2023-2024) घोषित किया गया है। वायु सेना के पात्र औद्योगिक नागरिक कर्मचारियों को वित्तीय वर्ष 2023-2024 के लिए पीएलबी के रूप में 40 दिन के वेतन के भुगतान को राष्ट्रपति की मंजूरी मिली है। बोनस (पीएलबी) के रूप में 40 दिनों के वेतन का भुगतान किया जाएगा। भारतीय वायु सेना के सभी पात्र जीपी 'बी' (अराजपत्रित) और जीपी 'सी' (अराजपत्रित) कर्मचारी, जो लेखा वर्ष 2023-2024 के लिए पीएलबी योजना के अंतर्गत आते हैं, उन्हें बोनस का फायदा मिलेगा। 7000/- रुपये (7000×40/30.4) की गणना सीमा और पीएलबी योजना के अन्य नियम और शर्तें अपरिवर्तित रहेंगी।

कैजुअल मजदूर को लेखांकन वर्ष 2023-2024 के लिए 'पीएलबी', 1200 रुपये प्रति माह (1200×40/30.4) की अनुमानित मजदूरी पर भुगतान किया जाएगा। हालांकि, ऐसे मामलों में जहां वास्तविक मजदूरी 1200/- रुपये प्रति माह से कम हो जाती है, राशि की गणना वास्तविक मासिक मजदूरी पर की जाएगी। अन्य शर्तें अपरिवर्तित रहेंगी। इस खाते पर हुआ व्यय, संबंधित शीर्षों के तहत रक्षा सेवा अनुमानों से डेबिट किया जाएगा, जिसमें इन कर्मचारियों के वेतन और भत्ते डेबिट किए जाते हैं। पीएलबी के भुगतान पर संपूर्ण व्यय वित्तीय वर्ष 2024-2025 के लिए स्वीकृत बजट अनुदान से और बिना किसी अतिरिक्त लागत के पूरा किया जाना है। पीएलबी बोनस जारी करने का यह आदेश, वित्त मंत्रालय (व्यय विभाग) की सहमति से जारी किया गया है।

भारतीय नौसेना के पात्र औद्योगिक नागरिक कर्मचारियों के लिए उत्पादकता से जुड़ा बोनस (वित्तीय वर्ष 2023-2024) घोषित किया गया है। नौसेना के पात्र औद्योगिक नागरिक कर्मचारियों को वित्तीय वर्ष 2023-2024 के लिए पीएलबी के रूप में 40 दिन के वेतन के भुगतान को राष्ट्रपति की मंजूरी मिली है। बोनस (पीएलबी) के रूप में 40 दिनों के वेतन का भुगतान किया जाएगा। भारतीय नौसेना के सभी पात्र जीपी 'बी' (अराजपत्रित) और जीपी 'सी' (अराजपत्रित) कर्मचारी, जो लेखा वर्ष 2023-2024 के लिए पीएलबी योजना के अंतर्गत आते हैं, उन्हें बोनस का फायदा मिलेगा। 7000/- रुपये (7000×40/30.4) की गणना सीमा और पीएलबी योजना के अन्य नियम और शर्तें अपरिवर्तित रहेंगी।


कैजुअल मजदूर को लेखांकन वर्ष 2023-2024 के लिए 'पीएलबी', 1200 रुपये प्रति माह (1200×40/30.4) की अनुमानित मजदूरी पर भुगतान किया जाएगा। हालांकि, ऐसे मामलों में जहां वास्तविक मजदूरी 1200/- रुपये प्रति माह से कम हो जाती है, राशि की गणना वास्तविक मासिक मजदूरी पर की जाएगी। अन्य शर्तें अपरिवर्तित रहेंगी। इस खाते पर हुआ व्यय, संबंधित शीर्षों के तहत रक्षा सेवा अनुमानों से डेबिट किया जाएगा, जिसमें इन कर्मचारियों के वेतन और भत्ते डेबिट किए जाते हैं। पीएलबी के भुगतान पर संपूर्ण व्यय वित्तीय वर्ष 2024-2025 के लिए स्वीकृत बजट अनुदान से और बिना किसी अतिरिक्त लागत के पूरा किया जाना है। यह आदेश, वित्त मंत्रालय (व्यय विभाग) की सहमति से जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed