फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Minister of State for Defence Sanjay Seth on Manipur tour, took stock of the security situation; met soldiers

Manipur: मणिपुर दौरे पर रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, सुरक्षा स्थिति का लिया जायजा; सैनिकों से की मुलाकात

Thu, 10 Apr 2025 11:11 PM IST
पवन पांडेय अमर उजाला ब्यूरो, इंफाल
अमर उजाला ब्यूरो, इंफाल Published by: पवन पांडेय Updated Thu, 10 Apr 2025 11:11 PM IST
सार

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने मणिपुर का दौरा किया है। अपने दौरे की जानकारी देते हुए मंत्री एक्स पर लिखा- मणिपुर दौरे के क्रम में आज कामजोंग में असम राइफल्स ईकाई का अवलोकन व निरीक्षण किया। इनकी गतिविधियों और क्रियाकलापों के साथ सीमावर्ती क्षेत्र में संसाधनों व सुविधाओं का आकलन किया। यहां की सीमाओं की रक्षा के लिए जवानों का अटूट समर्पण और प्रतिबद्धता बहुत ही सराहनीय है।

विज्ञापन
Minister of State for Defence Sanjay Seth on Manipur tour, took stock of the security situation; met soldiers
मणिपुर दौरे पर रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ - फोटो : X / @SethSanjayMP

विस्तार

म्यांमार में जारी उथल-पुथल के बीच केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने दिवसीय मणिपुर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंन मणिपुर के कामजोंग जिले के चस्साद का दौरा किया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी पढ़ें - Mobile Charger: असम के CM ने UP के सहयात्री से माफी मांग चार्जर लौटाया; एम्स्टर्डम पहुंचने पर हुआ भूल का एहसास

दो दिवसीय दौरे पर आए रक्षा राज्यमंत्री क्षेत्र की सुरक्षा स्थिति का जायजा लिया और भारत-म्यांमार सीमा के दूरस्थ और संवेदनशील क्षेत्रों में तैनात सैनिकों की चुनौतियों को जाना। इस दौरान उन्होंने सुरक्षाबलों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बातचीत की।

 

कोहिमा में रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि अपने दौरे के दौरान, केंद्रीय मंत्री ने क्षेत्र में असम राइफल्स की बटालियनों की संचालनात्मक और प्रशासनिक तैयारियों की व्यापक समीक्षा की। उन्होंने अग्रिम कंपनी ऑपरेटिंग बेस का दौरा किया, जहां उन्हें सीमा प्रबंधन के विभिन्न पहलुओं और उपायों की जानकारी दी गई।
 
यह भी पढ़ें - Odisha Politics: वीके पांडियन के बचाव में पूर्व CM नवीन पटनायक, वक्फ कानून के बाद कैसे थमेगी बीजद में बगावत?

मंत्री ने भारत-म्यांमार सीमा पर स्थित हाल ही में स्थापित बॉर्डर क्रॉसिंग प्वाइंट (बीसीपी) - हुमिने थाना का भी दौरा किया। इस बीसीपी का उद्देश्य सीमा नियंत्रण को बेहतर बनाना, सीमा पार समन्वय को मजबूत करना और क्षेत्र में सुरक्षा को सुदृढ़ करना है। असम राइफल्स के अधिकारियों और सैनिकों के साथ बातचीत के दौरान मंत्री ने उनके पेशेवराना रवैये, समर्पण और कठिन परिस्थितियों में उच्च मनोबल की सराहना की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed