फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam CM Himanta Mobile Charger in Flight Story police locate UP man resident of NOIDA for return

Mobile Charger: असम के CM ने UP के सहयात्री से माफी मांग चार्जर लौटाया; एम्स्टर्डम पहुंचने पर हुआ भूल का एहसास

Thu, 10 Apr 2025 07:08 PM IST
ज्योति भास्कर अमर उजाला ब्यूरो, गुवाहाटी
अमर उजाला ब्यूरो, गुवाहाटी Published by: ज्योति भास्कर Updated Thu, 10 Apr 2025 07:08 PM IST
सार

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा से जुड़ा एक दिल छूने वाला मामला प्रकाश में आया है। उत्तर प्रदेश के नोएडा में रहने वाले एक शख्स के साथ विमान यात्रा कर रहे सीएम सरमा मोबाइल चार्जर लौटाना भूल गए। उन्हें नीदरलैंड पहुंचने के बाद अपनी भूल का एहसास हुआ। उन्होंने पूरी घटना सोशल मीडिया पर शेयर की है।

विज्ञापन
Assam CM Himanta Mobile Charger in Flight Story police locate UP man resident of NOIDA for return
हिमंत बिस्वा सरमा, सीएम, असम - फोटो : ANI

विस्तार

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने हाल ही में एक अंतरराष्ट्रीय उड़ान के दौरान हुई एक दिल छू लेने वाली घटना के चलते सेक्टर 12, नोएडा, गौतम बुद्ध नगर निवासी दीपक कपूर से दिल से माफी मांगी और उनका आभार व्यक्त किया। यह बात खुद मुख्यमंत्री सरमा ने सोशल मीडिया पर भी साझा की।

विज्ञापन


सीएम सरमा को एम्स्टर्डम पहुंचने पर हुआ एहसास
सरमा ने बताया कि यह घटना दिल्ली से दुबई जा रही एमिरेट्स की एक उड़ान में हुई, जहां सह-यात्री दीपक कपूर ने मुख्यमंत्री को एक चार्जिंग केबल दी थी। हालांकि, जब दुबई में कपूर फ्लाइट से उतर गए और उस समय मुख्यमंत्री नींद में थे, तो वे अपनी चीज़ें वापस नहीं ले पाए। बाद में, जब मुख्यमंत्री सरमा एम्स्टर्डम पहुंचे, तो उन्हें एहसास हुआ कि चार्जर अभी भी उनके पास है और उन्होंने इस अनजाने में हुई चूक पर गहरा खेद जताया।

विज्ञापन


असम के मुख्यमंत्री ने अपने एक्स हैंडल पर पूरी कहानी बयां की
मुख्यमंत्री सरमा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में लिखा, मैं आपको यह सूचित करते हुए प्रसन्न हूं कि मेरी अपील के बाद असम पुलिस उस सज्जन व्यक्ति की पहचान करने और उनके संपर्क विवरण प्राप्त करने के कार्य में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन


नोएडा निवास पर भेज दूंगा चार्जर, निजी रूप से संपर्क का वादा
मुख्यमंत्री के मुताबिक असम पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कपूर को ढूंढ़ निकाला, जिससे मुख्यमंत्री सरमा ने उनसे व्यक्तिगत रूप से संपर्क किया। सरमा ने कहा, मैंने दीपक कपूर से बात की, जो दुबई फ्लाइट में मेरे सह-यात्री थे। मैंने उनसे बिना इरादे के उनके द्वारा दिए गए मोबाइल चार्जर को अपने पास रख लेने के लिए माफी मांगी। मैंने उन्हें आश्वस्त किया कि मैं चार्जर को उनके नोएडा निवास पर भेज दूंगा।


असम के सीएम की बात पर यूपी के शख्स ने क्या कहा?
उन्होंने बहुत विनम्रता से कहा कि इसकी आवश्यकता नहीं है। यह पूरी घटना सोशल मीडिया पर काफी सराही जा रही है, जहां लोग मुख्यमंत्री की विनम्रता और उधार ली गई वस्तु को लौटाने की उनकी प्रतिबद्धता की तारीफ कर रहे हैं और साथ ही असम पुलिस की तत्परता की भी।

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed