Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Minister of Fadnavis government raised questions on Ladki Behan scheme, called it an economic burden

Maharashtra: फडणवीस सरकार के मंत्री ने लाड़की बहन योजना पर उठाए सवाल, बताया आर्थिक बोझ

Mon, 06 Jan 2025 11:30 AM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: बशु जैन Updated Mon, 06 Jan 2025 11:30 AM IST
सार

कृषि मंत्री माणिकराव कोकाटे ने कहा कि लाड़की बहन योजना से राज्य के खजाने पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। इसके चलते कृषि ऋण माफी योजना लागू नहीं हो पा रही है। हम वित्तीय स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं और एक बार राज्य की आय बढ़ जाने के बाद हम अगले चार से छह महीनों में ऋण माफी योजना ला सकेंगे। 

विज्ञापन
Minister of Fadnavis government raised questions on Ladki Behan scheme, called it an economic burden
महाराष्ट्र के कृषि मंत्री माणिकराव कोकाटे। - फोटो : एक्स/@kokate_manikrao

विस्तार

महायुति सरकार की लाड़की बहन योजना को महाराष्ट्र के कृषि मंत्री ने आर्थिक बोझ करार दिया है। कृषि मंत्री माणिकराव कोकाटे ने कहा कि लाड़की बहन योजना से राज्य के खजाने पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। इसके चलते कृषि ऋण माफी योजना लागू नहीं हो पा रही है। 

विज्ञापन


पुणे में कृषि मंत्री कोकाटे ने कहा कि लाड़की बहन योजना के चलते पैदा हुए वित्तीय तनाव ने राज्य की अधिशेष बनाने की क्षमता को बाधित कर दिया है। इस अधिशेष से किसानों का कृषि ऋण माफ किया जाता। एनसीपी नेता ने कहा लाड़की बहन योजना के कारण पैदा हुए बोझ ने कृषि ऋण माफी के लिए अलग से धन रखने की हमारी क्षमता को प्रभावित किया है। हम वित्तीय स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं और एक बार राज्य की आय बढ़ जाने के बाद हम अगले चार से छह महीनों में ऋण माफी योजना ला सकेंगे। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ऋण माफी योजना को लागू करने का काम राज्य के सहकारिता विभाग का है। इसका फैसला मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री लेंगे। 

फर्जी लाभार्थियों की जांच की जाएगी: अदिति
पिछले सप्ताह महाराष्ट्र की महिला और बाल विकास मंत्री अदिति तटकरे ने कहा था कि सरकार केवल फर्जी लाभार्थियों के बारे में शिकायतों का समाधान करेगी। महाराष्ट्र सरकार लाड़की बहन योजना के लाभार्थियों की जांच करने के लिए कोई अभियान नहीं चला रही है। हमने कोई सरकारी नीति नहीं बदली है। हम केवल स्थानीय सरकारी कार्यालयों में दर्ज शिकायतों का समाधान कर रहे हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले उन्होंने कहा था कि योजना के लाभार्थियों के बारे में कोई जांच नहीं की जाएगी। हमने आयकर विभाग और राज्य परिवहन विभाग से डाटा मांगा है क्योंकि कुछ शिकायतों में ऐसे लाभार्थी शामिल हैं जिनकी आय निर्धारित सीमा से अधिक है या जिनके पास चार पहिया वाहन है। एक बार जब हमें यह डाटा मिल जाएगा, तो हम उन शिकायतों का समाधान कर सकेंगे।' 


सरकार खर्च कर रही 46 हजार करोड़
पिछले साल अगस्त में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली पिछली सरकार की तरफ से शुरू की गई मुख्यमंत्री माझी लाड़की बहन योजना के तहत पात्र महिलाओं को 1,500 रुपये का मासिक भत्ता दिया जाता है। कहा जाता है कि इस योजना ने 20 नवंबर 2024 के चुनावों में सत्तारूढ़ महायुति की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इससे राज्य पर सालाना लगभग 46,000 करोड़ रुपये का खर्च आ रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed