फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Minister Michael Lobo said Congress MLA Aleixo Reginaldo Lourenco can become Deputy Chief Minister

गोवा में फिर गरमाई सियासत, मंत्री ने कहा कांग्रेस विधायक लोरेंको बन सकते हैं उपमुख्यमंत्री

Mon, 07 Oct 2019 02:46 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी Published by: देव कश्यप Updated Mon, 07 Oct 2019 02:46 AM IST
सार

  • 15 विधायकों में से दस को खो चुकी है गोवा कांग्रेस
  • गोवा विधानसभा में कांग्रेस के अब पांच और भाजपा के 27 सदस्य हैं
  • कांग्रेस विधायक रेजीनाल्डो लोरेंको भाजपा में शामिल हो सकते हैं
  • मुख्यमंत्री सावंत ने कहा कि राजनीति में सब कुछ संभव है

विज्ञापन
Minister Michael Lobo said Congress MLA Aleixo Reginaldo Lourenco can become Deputy Chief Minister
Aleixo Reginaldo Lourenco - फोटो : Twitter

विस्तार

गोवा में सियासत एक बार फिर गरमा गई है। करीब तीन महीने पहले कांग्रेस के दस विधायकों के एकमुश्त सत्तारूढ़ भाजपा में चले जाने के बाद एक बार फिर मुख्यमंत्री ने यह कह कर सियासी बदलाव को हवा दे दी कि इस संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता कि कुछ और विपक्षी नेता उनके खेमे में आ सकते हैं।

विज्ञापन


कांग्रेस विधायक अलेक्सिओ रेजीनाल्डो लोरेंको के यहां आयोजित 50वें जन्मदिन पर शामिल होने आए गोवा सरकार के बंदरगाह मंत्री माइकल लोबो ने दावा किया कि लोरेंको को निकट भविष्य में राज्य का उपमुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। हालांकि उन्होंने इसके आगे जानकारी देे से इंकार कर दिया।
विज्ञापन


बाद में मुख्यमंत्री सावंत ने इस बात की संभावना से इंकार नहीं किया कि लोरेंको भाजपा में शामिल हो सकते हैं। लोबो के दावे पर पूछे गए सवाल पर सावंत ने कहा कि राजनीति में सब कुछ संभव है। आप को कभी पता नहीं चल पाता। मैंने कहा सबकुछ संभव है। लोरेंको से जब पूछा गया तो उन्होंने कहा कि कांग्रेस छोडने की उनकी कोई मंशा नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गोवा कांग्रेस के महज पांच विधायक

गोवा की 40 सदस्यों वाली विधानसभा में कांग्रेस के अब पांच और भाजपा के 27 सदस्य हैं। शेष सीटों पर निर्दलीय, राकांपा, गोवा फारवर्ड पार्टी और महाराष्ट्र गोमांतक पार्टी का कब्जा है। हालांकि एक समय में कांग्रेस के पास 15 विधायक थे और वह सरकार बनाने के निकट थी पर भाजपा ने बेहतर राजनीतिक कौशल का परिचय दिया और बहुमत वाली सरकार बना ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed