{"_id":"577d9bf94f1c1b646d7f9e68","slug":"minister-anupriya-patel-become-a-victim-of-cyber-crime","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्री बनते ही अनुप्रिया के फर्जी ट्वीटर एकाउंट से अपमानजनक ट्वीट, शिकायत दर्ज","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
मंत्री बनते ही अनुप्रिया के फर्जी ट्वीटर एकाउंट से अपमानजनक ट्वीट, शिकायत दर्ज
ब्यूरो/ अमर उजाला, वाराणसी
Updated Thu, 07 Jul 2016 08:59 AM IST
विज्ञापन
अनुप्रिया पटेल
मोदी सरकार में चौबीस घंटे पहले मंत्री बनीं मिर्जापुर की सांसद अनुप्रिया पटेल साइबर क्राइम का शिकार हो गई हैं। किसी ने उनका फर्जी ट्वीटर एकाउंट बनाकर उस पर अपमानजनक ट्वीट किए हैं। इसकी जानकारी होने पर केंद्रीय मंत्री ने दिल्ली पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन
अपना दल से सांसद अनुप्रिया ने कल मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में केंद्रीय मंत्री के रूप में शपथ ली। उसके कुछ समय बाद उन्हें परिवार कल्याण मंत्रालय आवंटित किया गया। मंत्री घोषित हुए कुछ घंटे ही हुए थे कि किसी ने उनके नाम से फर्जी ट्वीटर एकाउंट बनाकर उस पर कई सारे अपमानजनक ट्वीट पोस्ट कर दिए। फर्जी एकाउंट की जानकारी मिलने से केंद्रीय मंत्री के समर्थकों में नाराजगी व्याप्त है।
विज्ञापन
उधर इसकी जानकारी होने पर अनुप्रिया पटेल ने लोगों से कहा कि ऐसे ट्वीट को गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं है। वह इस संबंध में कार्रवाई कर रही हैं। मंत्री ने बताया कि फर्जी ट्वीटर एकाउंट के मामले की सूचना दिल्ली पुलिस के कमिश्नर को दे दी गई है। दिल्ली पुलिस इस संबंध में कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन