{"_id":"62f8c84201644801fa1a6c67","slug":"militant-attack-in-manipur-on-independence-day-thwarted-7-arrested-updates","type":"story","status":"publish","title_hn":"Manipur: स्वतंत्रता दिवस से पहले बड़ी साजिश नाकाम, आतंकी हमले की फिराक में बैठे सात गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Manipur: स्वतंत्रता दिवस से पहले बड़ी साजिश नाकाम, आतंकी हमले की फिराक में बैठे सात गिरफ्तार
Sun, 14 Aug 2022 03:40 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sun, 14 Aug 2022 03:40 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : प्रयागराज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वतंत्रता दिवस से पहले एक बड़ी साजिश नाकाम कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक, प्रतिबंधित पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के सात सशस्त्र उग्रवादियों को मणिपुर के विभिन्न हिस्सों से गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
थोउबल जिले के पुलिस अधीक्षक एच जोगेशचंद्र ने बताया कि असम राइफल्स को एक खुफिया जानकारी मिली थी। इसके मुताबिक, स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान सरकारी प्रतिष्ठानों और सुरक्षा बलों को निशाना बनाने की योजना थी। इसके बाद थोउबल जिला पुलिस और 16 असम राइफल्स की एक संयुक्त टीम याइरीपोक बाजार पहुंची। इलाके की घेराबंदी की तथा तलाशी अभियान शुरू किया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इंफाल पूर्व, इंफाल पश्चिम, काकचिंग और थोउबल जिलों में कई स्थानों पर भी तलाशी अभियान चलाया गया। इसी तरह के अभियान चलाए गए। सुरक्षा बलों ने सात उग्रवादियों को गिरफ्तार किया। इस दौरान हथियारों और विस्फोटकों के साथ एक नाबालिग भी पकड़ा गया है । यह पता चला कि वे घाटी के जिलों में गैर-स्थानीय लोगों को निशाना बना रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि पकड़े गए लोग जून -जुलाई में काकचिंग और एंड्रो हुइकाप में दो गैर-स्थानीय लोगों की हत्या में भी शामिल थे। तलाशी अभियान के दौरान नौ एमएम पिस्तौल, बेरेटा पिस्तौल, 35 कारतूस एवं हथगोले जब्त किए गए। पुलिस ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह से पहले राज्य के विभिन्न हिस्सों में अभियान चलाया जा रहा है। हर जगह सुरक्षा चाक-चौबंद कर दी गई है।