फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Milind Deora calls speculations about leaving Congress and joining Shinde faction as rumours

Politics:शिंदे गुट में शामिल नहीं होंगे मिलिंद देवड़ा; कांग्रेस छोड़ने की अटकलों को बताया अफवाह

Sat, 13 Jan 2024 09:55 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sat, 13 Jan 2024 09:55 PM IST
सार

मुंबई दक्षिण निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ने के शिवसेना उद्धव गुट के दावे पर पिछले रविवार को देवड़ा ने एक वीडियो बयान जारी किया था। इसमें उन्होंने कहा था कि अगर गठबंधन भागीदारों द्वारा इस तरह के बयान बंद नहीं हुए, तो उनकी पार्टी भी सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर सकती है।

विज्ञापन
Milind Deora calls speculations about leaving Congress and joining Shinde faction as rumours
मिलिंद देवड़ा

विस्तार

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मिलिंद देवड़ा ने शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल होने की अटकलों को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस छोड़ने की बातें महज अटकलें हैं। शनिवार को जब उनसे पूछा गया कि क्या वह अपने समर्थकों के साथ कोई योजना बना रहे हैं? इस पर उन्होंने कहा कि मैं अपने समर्थकों की बात सुन रहा हूं। अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया है। इस दौरान उन्होंने मीडिया में चल रही खबरों पर भी जवाब दिया। कांग्रेस नेता ने कहा कि ये अफवाहें हैं कि वह एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल होने के लिए कांग्रेस छोड़ रहे हैं।
विज्ञापन


दरअसल, हाल ही में उद्धव ठाकरे गुट ने आगामी आम चुनावों में मुंबई दक्षिण निर्वाचन क्षेत्र से लड़ने का दावा किया था। जो मिलिंद देवड़ा को पंसद नहीं आया था। उन्होंने इसका विरोध किया। जिसके बाद से यह चर्चा शुरू हो गई कि वे कांग्रेस को छोड़ने वाले हैं। गौरतलब है कि इस सीट का प्रतिनिधित्व 2014 से पहले देवड़ा करते थे। 
विज्ञापन

 
देवड़ा ने जताई थी नाराजगी
मुंबई दक्षिण निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ने के शिवसेना उद्धव गुट के दावे पर पिछले रविवार को देवड़ा ने एक वीडियो बयान जारी किया था। इसमें उन्होंने कहा था कि अगर गठबंधन भागीदारों द्वारा इस तरह के बयान बंद नहीं हुए, तो उनकी पार्टी भी सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर सकती है। उन्होंने यह भी कहा था कि सीटों के बंटवारे पर औपचारिक बातचीत अभी पूरी नहीं हुई है, इसलिए किसी को भी दावे या प्रतिदावे नहीं करने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 बता दें कि शिवसेना (यूबीटी) महा विकास अघाड़ी में कांग्रेस और एनसीपी (शरद पवार गुट) की गठबंधन सहयोगी है। कांग्रेस के दिग्गज नेता मुरली देवड़ा के बेटे देवड़ा ने 2004 और 2009 में मुंबई दक्षिण सीट जीती थी। बाद में 2014 और 2019 के चुनावों में शिवसेना (अविभाजित) नेता अरविंद सावंत ने उन्हें हराया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed