{"_id":"5707a3c64f1c1bac57c810cc","slug":"michael-jackson-statue-in-chennai","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेन्नई में 10 फीट के माइकल जैक्सन डांस करते हुए","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
चेन्नई में 10 फीट के माइकल जैक्सन डांस करते हुए
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 08 Apr 2016 05:58 PM IST
विज्ञापन
10 फीट के माइकल जैक्सन डांस करते हुए
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चेन्नई में गुरुवार को मशहूर पॉप स्टार माइकल जैक्सन की एक मूर्ति लगाई गई है। 10 फीट की ऊंचाई वाली इस मूर्ति को लगाने वाले हैं, माइकल को दीवानगी की हद तक चाहने वाले मूर्तिकार चंद्रशेखर। चंद्रशेखर ने कभी यह मूर्ति जैक्सन के परिवार को भेंट करने के लिए तैयार की थी। वे चाहते थे कि मूर्ति नेवरलैंड रांच में लगे लेकिन ऐसा संभव नहीं हो सका। इस तोहफे को लेने से जैक्सन के परिवार वालों ने क्यों मना कर दिया, इसके कारणों की अभी पुष्टि नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
जैक्सन जैसी शैली का डांस करने के लिए पहचाने जाने वाले मशहूर फिल्मस्टार प्रभु देवा ने इस मूर्ति का अनावरण किया। यह मूर्ति चेन्नई की वेल्स यूनिवर्सिटी में लगाई गई है। चंद्रशेखर के अनुसार इस मूर्ति को काले ग्रेनाइट के केवल एक बड़े पत्थर को काटकर तैयार किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि साढ़े तीन टन की इस मूर्ति को छह मूर्तिकारों ने मिलकर 45 दिनों में तैयार किया। उन्होंने बताया कि मूर्ति को सही हावभाव देने के लिए उन्होंने जैक्सन के म्यूजिक वीडियो की मदद ली।
विज्ञापन