Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   MHA constitutes central team to assess damage caused by floods in Gujarat

मदद की दरकार: गुजरात पर है गृह मंत्रालय की सीधी नजर; भारी बारिश और बाढ़ से हुए नुकसान का आकलन करेगी IMC टीम

Sun, 01 Sep 2024 05:56 PM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शुक्ला Updated Sun, 01 Sep 2024 05:56 PM IST
सार

गुजरात में पिछले दिनों हुई भारी बारिश से कई शहरों में बाढ़ आ गई है। बिजली कनेक्शन टूटने से लोग अंधेरे में जीने को मजबूर हैं। राज्य में अब तक 28 लोगों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
MHA constitutes central team to assess damage caused by floods in Gujarat
गुजरात में जल-प्रलय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुजरात में हाल के दिनों में हुई भारी बारिश के चलते चारों तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है। इस बारिश और फिर बाढ़ से मौसम वैज्ञानिकों की भी चिंता बढ़ गई है। पूरे राज्य में जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो चुका है। बाढ़ की चपेट में आने से कई लोगों की मौत भी हुई है। वहीं, अब केंद्रीय गृह मंत्रालय ने गुजरात में बारिश और बाढ़ से हुए नुकसान का आकलन करने के लिए एक अंतर-मंत्रालयी टीम गठित की है।

विज्ञापन


इस बारे में आधिकारिक बयान भी जारी हो चुका है। बयान के मुताबिक, टीम शीघ्र ही गुजरात के बाढ़ प्रभावित उन जिलों का दौरा करेगी, जहां 25 से 30 अगस्त के बीच भारी से बहुत भारी वर्षा हुई थी। गृह मंत्रालय द्वारा बनाई गई इस अंतर-मंत्रालयी केंद्रीय टीम (आईएमसीटी) का नेतृत्व राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन संस्थान (एनआईडीएम) के कार्यकारी निदेशक करेंगे। 
विज्ञापन

 

Trending Videos

गुजरात में भारी बारिश के कारण हाल बेहाल
गुजरात में पिछले दिनों हुई भारी बारिश से कई शहरों में बाढ़ आ गई है। बिजली कनेक्शन टूटने से लोग अंधेरे में जीने को मजबूर हैं। राज्य में अब तक 28 लोगों की मौत हो चुकी है। इतना ही नहीं राज्य में 7 राष्ट्रीय राजमार्ग, 66 राज्य राजमार्ग, 92 अन्य सड़कें और 774 पंचायत सड़कें मिलाकर 939 से ज्यादा सड़कें बंद हैं। गुजरात में भारी बारिश और फिर बाढ़ से मौसम वैज्ञानिकों की चिंता बढ़ गई है। दरअसल जिस लो प्रेशर एरिया की हवाएं उत्तर पश्चिम की ओर बहनी थी वह अपनी दिशाएं भटक कर दूसरी दिशाओं में पहुंच गई। जिससे मौसम का पूरी ट्रेंड ही बदल गया है। वहीं, वैज्ञानिकों ने संभावना जताई है कि आगे भी ऐसी परिस्थितियां बनी रह सकती हैं। 

विज्ञापन

ये राज्य भी चरम मौसमी दशाओं से प्रभावित
मध्य प्रदेश और राजस्थान भी भारी से बहुत भारी बारिश से प्रभावित हुए हैं। इस साल हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश, बादल फटने और भूस्खलन की घटनाओं से काफी नुकसान पहुंचा है। गृह मंत्रालय इन राज्यों के वरिष्ठ अधिकारियों के संपर्क में है और यदि वे व्यापक नुकसान की सूचना देते हैं तो वहां भी आईएमसीटी को भेजा जाएगा। इस मानसून के दौरान कुछ अन्य राज्य भी भारी वर्षा, बाढ़, बादल फटने और भूस्खलन से प्रभावित हुए हैं।

विज्ञापन

गृहमंत्री अमित शाह के निर्णय के मुताबिक बनाई गई आईएमसीटी 
इसमें बताया गया है कि अगस्त 2019 में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा लिये गए निर्णय के अनुसार गृह मंत्रालय ने इस साल आईएमसीटी का गठन किया। इस टीम ने बाढ़ एवं भूस्खलन प्रभावित असम, केरल, मिजोरम और त्रिपुरा राज्यों का दौरा किया है। 
 

नगालैंड के लिए भी आईएमसीटी का गठन किया गया है, जो जल्द ही राज्य के प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेगी। इससे पहले आईएमसीटी राज्य सरकार से ज्ञापन प्राप्त होने के बाद ही आपदा प्रभावित राज्यों का दौरा करती थी। वहीं, अब यह टीम राज्य सरकार के ज्ञापन का इंतजार किए बिना मौके पर जाकर नुकसान का आकलन कर रही है। बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार प्रभावित राज्यों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed