फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   MH CM Uddhav Thackeray Will meet Prime Minister Narendra Modi, Sanjay Rauts reaction by Tweet

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कल मिलेंगे उद्धव ठाकरे, राउत बोले- गहराई से खुदाई की जरूरत नहीं

Thu, 20 Feb 2020 10:08 PM IST
योगेश साहू अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई।
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई। Published by: योगेश साहू Updated Thu, 20 Feb 2020 10:08 PM IST
सार

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे शुक्रवार को राजधानी नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। भाजपा के साथ गठबंधन तोड़ने के बाद उद्धव ठाकरे की मोदी से यह दूसरी मुलाकात होगी।

विज्ञापन
MH CM Uddhav Thackeray Will meet Prime Minister Narendra Modi, Sanjay Rauts reaction by Tweet
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter

विस्तार

शिवसेना प्रवक्ता व सांसद संजय राउत ने ट्वीट कर कहा कि उद्धव ठाकरे की पीएम मोदी से सदिच्छा भेंट होगी और बाकी विवरण की गहराई से खुदाई की जरूरत नहीं है। शिवसेना और भाजपा गठबंधन टूटने के बाद पीएम मोदी से उद्धव की मुलाकात पहली बार पुणे में उस समय हुई थी जब प्रधानमंत्री पुलिस महानिदेशक परिषद को संबोधित करने पहुंचे थे।

विज्ञापन


विज्ञापन


उस समय प्रोटोकॉल और शिष्टाचार के तहत उद्धव ठाकरे ने एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का स्वागत किया था और फिर मुंबई लौट आए थे। लेकिन उसके बाद दोनों के बीच कोई अधिकारिक बातचीत नहीं हुई। आमतौर पर किसी राज्य में नई सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री अगले कुछ दिनों में प्रधानमंत्री से मुलाकात करता है और उनके समक्ष राज्य की समस्याओं पर चर्चा करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उद्धव ठाकरे ने भी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद व्यंग्यात्मक लहजे में कहा था कि वह जल्द ही बड़े भाई नरेंद्र मोदी से मिलने जाएंगे क्योंकि वे मुझे छोटा भाई मानते हैं। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात में उद्धव ठाकरे राज्य के किसानों की कर्जमाफी सहित राज्य की विभिन्न परियोजनाओं के लिए केंद्र सरकार से मदत मांग सकते हैं।

राजनीतिक दृष्टि से अहम है मोदी से ठाकरे की मुलाकात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की मुलाकात राजनीतिक दृष्टि से काफी अहम है। महाराष्ट्र की राजनीति में विधानसभा चुनाव के बाद बड़ा बदलाव आया है। मुख्यमंत्री पद को लेकर भाजपा और शिवसेना में रस्साकशी के बाद अचानक शरद पवार के भतीजे अजीत पवार ने पाला बदल दिया था और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस के साथ उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली थी।


लेकिन इसके 80 घंटे बाद ही उन्होंने यूटर्न ले लिया था और फिर एनसीपी चीफ शरद पवार के खेमे में चले गए थे। उसके बाद राज्य में शिवसेना-कांग्रेस-एनसीपी की महाविकास आघाड़ी गठबंधन की सरकार बनी। उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री बने और अजीत पवार फिर से उपमुख्यमंत्री बनाए गए।

सोनिया और राहुल से भी मिल सकते हैं उद्धव
चर्चा है कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे अपने दिल्ली दौरे में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी से भी मुलाकात कर सकते हैं। बता दें कि उद्धव ठाकरे के शपथ ग्रहण समारोह में सोनिया और राहुल उपस्थित नहीं हो सके थे। लेकिन शपथ ग्रहण के बाद सोनिया गांधी ने ठाकरे को पत्र भेजकर शुभकामनाएं दी थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed