फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Metro will run all night from Saptami to Navami on the occasion of Durga Puja in Kolkata

कोलकाता दुर्गापूजा: मेट्रो ने दिया श्रद्धालुओं को तोहफा, सप्तमी से नवमी तक सारी रात चलेगी मेट्रो

Sat, 17 Sep 2022 09:35 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Sat, 17 Sep 2022 09:35 PM IST
सार

यूनेस्को द्वारा बंगाल की दुर्गापूजा को धरोहर का सम्मान दिए जाने से दुर्गापूजा काफी खास हो गई है। बताया जा रहा है इस दौरान यूनेस्को के सदस्य भी बंगाल में मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन
Metro will run all night from Saptami to Navami on the occasion of Durga Puja in Kolkata
कोलकाता में दुर्गापूजा के दौरान सारी रात मेट्रो चलने की जानकारी देते हुए अधिकारी - फोटो : amar ujala

विस्तार

कोलकाता महानगर सहित बंगाल में धीरे-धीरे दुर्गापूजा का रंग चढ़ने लगा है। तैयारियों ने जोर पकड़ना शुरू कर दिया है। इन तैयारियों के बीच कोलकाता मेट्रो ने भी दो साल के बाद अपने यात्रियों को दुर्गापूजा में तीन दिन सारी रात मेट्रो चलाने का फैसला किया है। सप्तमी से नवमी तक कोलकाता मेट्रो में सारी रात दर्शनाभिलाषी यात्रा कर सकेंगे। यह जानकारी कोलकाता मेट्रो के जीएम अरुण अरोड़ा ने एक पत्रकार वार्ता में दी। उन्होंने कहा, इस दौरान सुरक्षा के पुख्त इंतजाम रहेंगे। इसके लिए कोलकाता पुलिस के साथ लगातार बैठकें की जा रही हैं। उन स्टेशनों की भी पहचान की गई है, जहां पर ज्यादा भीड़ रहती है। इसके लिए हर वक्त मेट्रो कर्मचारी मुस्तैद रहेंगे।
विज्ञापन


अरोड़ा ने कहा, इस बार हमारा लक्ष्य यात्रियों को अधिक से अधिक सुविधा मुहैया कराने का है। कोविड के बाद लोगों में काफी उत्साह है। पिछली बार इस दौरान नौ लाख से अधिक यात्रियों ने मेट्रो का उपयोग किया था। निश्चित ही इस बार यह संख्या बढ़ेगी। इसके लिए मेट्रो पूरी तरह से तैयार है। जानकारी के मुताबिक पीक ऑवर्स में मेट्रो छह-छह मिनट के अंतराल में मिलेगी। अरोड़ा ने बताया कि पंचमी और षष्ठी के दिन मेट्रो सुबह आठ बजे से रात 12 बजे तक चलेगी। अंतिम मेट्रो दक्षिणेश्वर-कवि सुभाष से रात 11.38 बजे, कवि सुभाष-दक्षिणेश्वर 11.40 बजे, दमदम-कवि सुभाष-दमदम रात 11.50 बजे छूटेगी।
विज्ञापन


इसी तरह से सप्तमी से नवमी तक दोपहर 1 बजे से अगले दिन सुबह 5 बजे तक मेट्रो चलेगी। अंतिम मेट्रो दक्षिणेश्वर-कवि सुभाष सुबह 3.48 बजे, दमदम-कवि सुभाष-दमदम 4 बजे छूटेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दशमी के दिन दोपहर 1 बजे से रात 11 बजे तक मेट्रो चलेगी। इसके बाद एकादशी से त्रयोदशी के दिन मेट्रो सामान्य समय पर चलेगी।

उल्लेखनीय है कि इस बार यूनेस्को द्वारा बंगाल की दुर्गापूजा को धरोहर का सम्मान दिए जाने से दुर्गापूजा काफी खास हो गया है। बताया जा रहा है इस दौरान यूनेस्को के सदस्य भी बंगाल में मौजूद रहेंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed