फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Meteorological Department Monsoon will return in these state mausam vibhag rainfall know weather condition

Weather Updates: इन राज्यों में होगी मॉनसून की वापसी, जानें आगामी दिनों में कैसा रहेगा मौसम

Mon, 17 Oct 2022 10:50 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Mon, 17 Oct 2022 10:50 AM IST
सार

उत्तरी अंडमान सागर और आस-पड़ोस के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण बनने की संभावना है। यह पश्चिम उत्तर-पश्चिम की ओर पश्चिम-मध्य की ओर बढ़ेगा और इससे सटे दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक जाएगा। इसकी वजह से देश के कई राज्यों में बारिश हो सकती है। 

विज्ञापन
Meteorological Department Monsoon will return in these state mausam vibhag rainfall know weather condition
बारिश(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

देश के कई राज्यों में एक बार फिर से मॉनसून की वापसी होती दिखाई दे रही है। मौसम विभाग के मुताबिक तमिलनाडु, विदर्भ,  ओडिशा, झारखंड, छत्तीसगढ, महाराष्ट्र और पुडुचेरी में बारिश की संभावना है। बंगाल की खाड़ी के ऊपर नया चक्रवातीय दबाव केंद्र बन रहा है। अरब सागर में भी कर्नाटक व कोंकण तट के बाद नया चक्रवातीय क्षेत्र बन रहा है, इसकी वजह से इस हफ्ते कुछ राज्यों में मध्यम से तेज बारिश की संभावना जताई गई है। 
विज्ञापन


भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, 18 अक्तूबर को उत्तरी अंडमान सागर और आस-पड़ोस के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण बनने की संभावना है। यह पश्चिम उत्तर-पश्चिम की ओर पश्चिम-मध्य की ओर बढ़ेगा और इससे सटे दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक जाएगा। इसकी वजह से देश के कई राज्यों में बारिश हो सकती है। 17 अक्तूबर को कर्नाटक और 18-20 अक्टूबर के दौरान लक्षद्वीप में मूसलाधार बारिश हो सकती है।  
विज्ञापन


इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश 
मौसम विभाग के मुताबिक तमिलनाडु, पुडुचेरी और पुडुचेरी में 20 अक्तूबर को भारी वर्षा की संभावना है। इसके अलावा कराईकल और केरल और माहे में बारिश हो सकती है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में व्यापक रूप से हल्की/मध्यम वर्षा के साथ छिटपुट भारी वर्षा होने की संभावना है। वहीं, सोमवार को महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा में मध्य में छिटपुट/काफी व्यापक हल्की/मध्यम वर्षा के साथ छिटपुट भारी वर्षा होने की संभावना है। अगले सप्ताह झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, बंगाल के गंगीय मैदान, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, कर्नाटक, गुजरात व छत्तीसगढ़ में बारिश के आसार बन रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महाराष्ट्र में बारिश और आंधी का अलर्ट
मौसम विभाग ने सोमवार को महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है।  औरंगाबाद, सिंधुदुर्ग, सोलापुर, पुणे, कोल्हापुर आदि जिलों में मध्यम बारिश के साथ आंधी चल सकती है।

तेलंगाना में पांच दिन बारिश होने की संभावना
तेलंगाना में आने वाले पांच दिनों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने बुलेटिन में कहा कि दक्षिण-पश्चिम मॉनसून तेलंगाना पर सक्रिय है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed