फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Meta global team India visit Update Parliamentary committee Govt question PM Modi post censor other issues

आज मेटा की वैश्विक टीम भारत आएगी: पीएम मोदी की पोस्ट हटाने समेत कई सवाल होंगे, और किन मुद्दों पर होगी पूछताछ?

Wed, 05 Aug 2026 04:41 AM IST
ज्योति भास्कर एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: ज्योति भास्कर Updated Wed, 05 Aug 2026 04:41 AM IST
सार

आज मेटा की वैश्विक टीम भारत आएगी। मेटा के पदाधिकारियों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोशल मीडिया पोस्ट हटाने समेत कई सवाल पूछे जाएंगे। संसदीय समिति के समक्ष पेशी में बाल यौन शोषण सामग्री रोकने में नाकामी का मुद्दा भी उठेगा। और किन मुद्दों पर हो सकती है पूछताछ? जानिए इस खबर में

विज्ञापन
Meta global team India visit Update Parliamentary committee Govt question PM Modi post censor other issues
मेटा ने हटाया था पीएम मोदी का वीडियो, आज होगी पूछताछ - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

भारत सरकार मार्क जुकरबर्ग के नेतृत्व वाली मेटा की वैश्विक टीम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश की प्रमुख हस्तियों के इंस्टाग्राम व फेसबुक खातों पर भारत में लागू की गई सेंसरशिप पर सख्त सवाल-जवाब करेगी। मेटा की टीम बुधवार और बृहस्पतिवार को नई दिल्ली में केंद्र सरकार के सूचना एवं संचार मंत्रालय के अधिकारियों से मुलाकात करेगी।

विज्ञापन


मेटा से पूछताछ पर सरकार ने क्या कहा?
मंत्रालय के सचिव एस कृष्णन ने बताया, इस उच्चस्तरीय बैठक के दौरान बाल यौन शोषण सामग्री को रोकने में मेटा की नाकामी और प्रमुख हस्तियों के खातों पर की गई गलत कार्रवाई जैसे गंभीर मुद्दों को जोर-शोर से उठाया जाएगा। तकनीक के क्षेत्र में अग्रणी रहने वाली कंपनी से यह अपेक्षा की जाती है कि उसके सिस्टम पूरी क्षमता और सटीकता के साथ कार्य करें।
विज्ञापन


एल्गोरिदम पर भी एजेंडे में...
कृष्णन ने कहा, प्रमुख हस्तियों के सत्यापित खातों से यदि कोई सामग्री हटाई जाती है, तो उसके लिए स्पष्ट सुरक्षा उपाय होने चाहिए। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के एल्गोरिथम पर भी कड़े सवाल पूछे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कानूनी संरक्षण वापस लिया जाना चाहिए : निशिकांत
संसद की सूचना प्रौद्योगिकी संबंधी स्थायी समिति के अध्यक्ष और भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने आरोप लगाया है कि कुछ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म भारत में सरकार विरोधी और लोकतंत्र विरोधी सामग्री को बढ़ावा दे रहे हैं। इनसे कानूनी संरक्षण वापस लेना चाहिए।


विज्ञापनों पर नकेल की उम्मीद पिछले माह भेजा था नोटिस
इंस्टाग्राम पर पेड विज्ञापनों के माध्यम से बाल यौन शोषण सामग्री के प्रसार को लेकर मेटा पहले से ही नियामक जांच के घेरे में है। पिछले महीने सरकार ने इस संबंध में कंपनी को नोटिस भी जारी किया था। अब यह मुद्दा भी गंभीरता से मंत्रालय के अधिकारियों के साथ बैठक में उठेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed