Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mentally ill man kills minor son at goddess altar in Ahmedabad village sleeps beside body

गुजरात: अंधविश्वास की बलि चढ़ा मासूम, पिता ने देवी की वेदी पर सिर पटक उतारा मौत के घाट; शव के पास सोता रहा

Mon, 02 Nov 2026 02:52 PM IST
देवेश त्रिपाठी पीटीआई, अहमदाबाद
पीटीआई, अहमदाबाद Published by: देवेश त्रिपाठी Updated Mon, 02 Nov 2026 02:52 PM IST
सार

गुजरात के अहमदाबाद जिले के विंछिया गांव में एक व्यक्ति पर अपने 10 साल के बेटे की हत्या का आरोप लगा है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने कथित तौर पर बच्चे को घर में बनी देवी की वेदी के सामने पटकने और डंडे से सिर पर वार करने के बाद उसकी जान ले ली। इसके बाद वह शव के पास ही चारपाई पर सो गया।

विज्ञापन
Mentally ill man kills minor son at goddess altar in Ahmedabad village sleeps beside body
अहमदाबाद में दिल दहला देने वाली वारदात - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

गुजरात के अहमदाबाद जिले के एक गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक मानसिक रूप से परेशान व्यक्ति ने कथित तौर पर अपने 10 साल के बेटे की हत्या कर दी। आरोप है कि उसने बच्चे का सिर घर में बनी देवी की वेदी पर पटक दिया और फिर शव के पास ही चारपाई पर सो गया। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


घटना रविवार रात साणंद तालुका के विंछिया गांव में हुई। आरोपी की पहचान नरेश पटेल के रूप में हुई है। वह खेतिहर मजदूर है। साणंद पुलिस थाने के निरीक्षक जयप्रकाश चौहान के मुताबिक, घटना के समय नरेश घर पर अपने बेटे के साथ था। उसकी पत्नी भारतीबेन उससे झगड़े के बाद अपने मायके चली गई थी।
विज्ञापन


पत्नी की शिकायत पर दर्ज हुआ मामला
पुलिस के अनुसार, भारतीबेन की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। महिला ने बताया कि रविवार रात एक पड़ोसी ने फोन कर उसे घटना की जानकारी दी। वह रात करीब 9:30 बजे गांव पहुंची तो बेटे करण का खून से लथपथ शव चारपाई पर पड़ा था। उसके माथे पर चोट का निशान था। आरोपी भी उसी चारपाई पर लेटा हुआ था और उसके कपड़ों पर खून लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्नी से आरोपी ने कहा- बेटे की बलि दे दी
शिकायत के मुताबिक, जब भारतीबेन ने पति से बेटे की मौत के बारे में पूछा तो उसने कहा कि उसने देवी की वेदी पर अपने इकलौते बेटे की बलि दे दी है। आरोपी ने कथित तौर पर कहा कि उसके पिता देवी के 'भुवा' थे और उनके बाद उसने यह भूमिका संभाली थी। उसने बेटे की बलि इसलिए दी, ताकि उसके बाद परिवार में कोई भी 'भुवा' न बने। 'भुवा' पारंपरिक धार्मिक अनुष्ठान करने वाले व्यक्ति को कहा जाता है, जिसे स्थानीय समुदाय देवी-देवताओं और लोगों के बीच मध्यस्थ मानता है।


बच्चे को दो-तीन बार जमीन पर पटका
महिला ने आरोप लगाया कि नरेश ने बच्चे के पैर पकड़कर उसे घर में देवी की वेदी के सामने दो से तीन बार जमीन पर पटका। इसके बाद उसने डंडे से उसके सिर पर वार किया, जिससे बच्चे की मौत हो गई। पुलिस निरीक्षक जयप्रकाश चौहान ने बताया कि आरोपी गंभीर रूप से मानसिक रूप से परेशान है। पत्नी से विवाद के बाद वह मायके चली गई थी। बेटे की पढ़ाई के कारण उसने बच्चे को पति के पास ही छोड़ दिया था। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed