फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mentally challenged college student girl Molested in Chennai police arrested two accused

Tamil Nadu: मानसिक रूप से बीमार छात्रा से दरिंदगी के दो आरोपी गिरफ्तार; पांच फरार; दुष्कर्म पर BJP आक्रामक

Mon, 09 Dec 2024 12:23 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Mon, 09 Dec 2024 12:23 AM IST
सार

पुलिस ने रविवार को जानकारी दी कि सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पीड़िता के पिता ने शिकायत दी है। शिकायत के आधार पर पीड़िता के मित्र और उसके साथियों से पूछताछ की। जांच के दौरान पाया गया कि पीड़िता के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया था। दो आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं, जबकि पांच अब भी फरार हैं। इस मामले में भाजपा ने आक्रामक रूख अपनाया है।

विज्ञापन
Mentally challenged college student girl Molested in Chennai police arrested two accused
कॉलेज छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चेन्नई में मानसिक रूप से बीमार एक कॉलेज छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही पुलिस ने जनता से अपील की है कि इस मामले में टिप्पणी करने से बचें, क्योंकि इससे पीड़िता के परिवार को मानसिक पीड़ा होगी। पुलिस ने रविवार को जानकारी दी कि सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पीड़िता के पिता ने शिकायत दी है। शिकायत के आधार पर पीड़िता के मित्र और उसके साथियों से पूछताछ की। जांच के दौरान पाया गया कि पीड़िता के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया था। 

विज्ञापन


भाजपा नेता के गंभीर आरोप
इस पूरे प्रकरण पर भाजपा ने कहा, चेन्नई के अयनावरम इलाके में सात लोगों के गिरोह ने मानसिक रूप से विक्षिप्त कॉलेज छात्रा का यौन उत्पीड़न किया। ऐसी आपराधिक वारदात सिहराने वाली है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के अन्नामलाई के मुताबिक पीड़िता के पिता ने चेन्नई अयनावरम पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन आरोपियों को सिर्फ चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री एमके स्टालिन से तीखा सवाल
अन्नामलाई ने कहा, छात्रा के एक रिश्तेदार के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने मामला तो दर्ज कर लिया, लेकिन केवल दो आरोपियों को ही गिरफ्तार किया जा सका है। पांच फरार हैं। उन्होंने सवाल किया कि मुख्यमंत्री एमके स्टालिन जो देश के अन्य राज्यों में सभी आपराधिक गतिविधियों की पूरी जानकारी सामने आने पर सबसे पहले निंदा करते हैं, उन्होंने अपने राज्य की इस वारदात पर चुप्पी क्यों साध रखी है?

DGP से शिकायत करेगी भाजपा
पीड़िता को इंसाफ दिलाने की मांग करते हुए अन्नामलाई ने कहा कि भाजपा सोमवार को प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को एक ज्ञापन देगी। इसमें पीड़िता के पिता की शिकायत पर कार्रवाई करने में देरी करने वाले पुलिसकर्मी पर कार्रवाई करने की मांग की जाएगी।

पुलिसकर्मियों को बर्खास्त करें CM स्टालिन
उन्होंने आरोप लगाया कि एक पुलिसकर्मी ने पीड़िता के पिता से शिकायत बदलने के लिए कहा। दोषियों पर कार्रवाई के बदले पीड़ित पक्ष को ही चेतावनी दी गई। अन्नामलाई ने कहा कि दिव्यांग पीड़िता को सुरक्षा देना राज्य का कर्तव्य है, क्योंकि ऐसी लड़कियों का अपने शरीर पर नियंत्रण नहीं होता। सीएम स्टालिन को तुरंत उन सभी पुलिसकर्मियों को बर्खास्त करना चाहिए। खुद भी एक पुलिसकर्मी रह चुके अन्नामलाई ने कहा, वे हमेशा पुलिसकर्मियों के समर्थन में रहे हैं, लेकिन इस जघन्य कृत्य को देखते हुए पुलिस का बर्ताव अस्वीकार्य है। पीड़िता के चाचा ने जब दोबारा शिकायत दर्ज कराई तब जाकर केवल दो लोगों को गिरफ्तार किया गया।

संदिग्धों के खिलाफ संबंधित नौ धाराओं के तहत मामला दर्ज
पुलिस के अनुसार, जांच के बाद संदिग्धों के खिलाफ संबंधित अधिनियमों की नौ धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। इनमें 20 वर्षीय कॉलेज छात्र सुरेश, 19 वर्षीय नरेश और एक स्कूल का छात्र शामिल है। सभी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। 

विस्तृत जांच के लिए चार विशेष टीमें गठित
पुलिस के अनुसार, पीड़िता के मानसिक बीमार होने के चलते जांच अधिकारी को विस्तृत जांच करने में चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। पुलिस ने बताया कि जांच में तेजी लाने के लिए चार विशेष टीमों का गठन किया गया है। 


पुलिस की जनता से अपील- मामले में सार्वजनिक टिप्पणी करने से बचें
पुलिस ने एक विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि इस मामले पर टिप्पणी करने से न केवल जांच में बाधा आएगी, बल्कि पीड़िता और उसके परिवार को मानसिक पीड़ा भी होगी। इसलिए पुलिस ने जनता से अनुरोध किया है कि इस मुद्दे पर सार्वजनिक रूप से कोई भी टिप्पणी न करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed