{"_id":"5ffed5968ebc3e30cf5838be","slug":"men-killed-their-own-relative-in-odisha-who-was-making-ruckus-while-drunk","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओडिशा: नशे में हंगामा कर रहा था शख्स, रिश्तेदारों ने पेड़ से बांध जलाकर मार डाला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ओडिशा: नशे में हंगामा कर रहा था शख्स, रिश्तेदारों ने पेड़ से बांध जलाकर मार डाला
Wed, 13 Jan 2021 04:42 PM IST
गौरव पाण्डेय
पीटीआई, अंगलु (ओडिशा)
पीटीआई, अंगलु (ओडिशा)
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Wed, 13 Jan 2021 04:42 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
ओडिशा के अंगुल जिले में शराब पीकर आए दिन हंगामा करने वाले 25 वर्षीय एक व्यक्ति को कथित तौर पर उसके रिश्तेदारों ने जला कर मार डाला। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना हंडापा पुलिस थाना क्षेत्र के तहत कडालीमुंडा गांव में मंगलवार शाम को हुई।
विज्ञापन
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि स्थानीय लोगों के मुताबिक व्यक्ति को पेड़ से बांध दिया गया और उस पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी गई। पुलिस ने बताया कि उसे एक सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया, 'प्राथमिक जांच में पता चला है कि राजकिशोर प्रधान नाम का यह व्यक्ति अक्सर ही शराब पीता था और इसके बाद हंगामा किया करता था।' उन्होंने बताया कि प्रधान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले में आगे की जांच की जा रही है।
विज्ञापन