फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Men can not touch idols in this Odisha temple but rising sea level forces to lift 400 year old curb

दलित सुहागिनों द्वारा पूजे जाने वाले इस मंदिर में पहली बार पुरुषों को मिलेगी एंट्री

Fri, 20 Apr 2018 10:30 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केंद्रपाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केंद्रपाड़ा Updated Fri, 20 Apr 2018 10:30 AM IST
विज्ञापन
Men can not touch idols in this Odisha temple but rising sea level forces to lift 400 year old curb

ओडिशा के सतभया मंदिर का मा पंछूबाराही मंदिर देश के दूसरे मंदिरों की तरह है लेकिन इस मंदिर की खास बात यह है कि यहां स्थापित की गईं पांच मूर्तियों को पुरुषों का छूना वर्जित है। यहां केवल दलित समुदाय कि खासतौर से स्थानीय मछली पकड़ने वाले समुदाय की महिलाएं ही पूजा करती हैं। इन्हीं दलित महिलाओं के पास मंदिर में पूजा-अर्चना करने का विशेषाधिकार है। यह परंपरा पिछले 400 सालों से अनवरत जारी है। मगर जलवायु परिवर्तन की वजह से मंदिर के आस-पास समुद्र का पानी बढ़ रहा है जिसकी वजह से मंदिर के अस्तित्व पर खतरा मंडरा रहा है। 

विज्ञापन


इसी वजह से पुरुषों को पहली बार मंदिर में रखी मूर्तियों को छूने का अवसर मिलेगा क्योंकि मंदिर को 12 किलोमीटर दूर शिफ्ट किया जा रहा है। इसी कारण मंदिर की पुजारिनों के पास पुरुषों को गर्भगृह में आने कि इजाजत देने के अलावा कोई और विकल्प नहीं बचा है। मंदिर की सेवा पांच पुजारिनें बारी-बारी से करती हैं। एक पुजारिन सबिता दलेई का कहना है कि महिलाओं के लिए इन भारी मूर्तियों को उठाकर ले जाना संभव नहीं है। हमें मूर्तियों को ले जाने के लिए पुरुषों और मूर्तिकारों की जरूरत है। शुक्रवार को पुरुष अपनी पीठ पर लादकर इन मूर्तियों को बागापटिया लेकर जाएंगे। 
विज्ञापन


बागापटिया पहुंचने के बाद पुजारिनें इन्हें पूजा-अर्चना के बाद शुद्ध कर देंगी। कॉलेज की पूर्व प्रिंसिपल धरानिधार राउत ने कहा- ऐसे समय में जब देश के बहुत से मंदिर दलितों की पहुंच से दूर हैं और कई मंदिरों में महिलाओं को आने की अनुमति नहीं है जैसे कि केरला का सबरीमाला मंदिर, उस समय मा पंछूबाराही महिलाओं के लिए आशा की एक किरण है। उन्होंने बताया कि समुद्र के बढ़ते जलस्तर के कारण सतभया के लोग पिछले काफी समय से परेशान हैं। इसने बहुत से घरों और खेती की जमीन को निगल लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed